संवाददाता@विशाल टंडन…..

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (श्रम प्रकोष्ठ) की मासिक बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष (श्रम प्रकोष्ठ) संदीप कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संदीप कश्यप ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाने, पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने तथा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा सदस्यता अभियान को व्यापक रूप देने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल, ब्लॉक अध्यक्ष चंदन शर्मा, कृष्णा केशरी, संजय चौधरी, सुभाष केशरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।





