• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Vibe vs Daayra Box Office Day 2: ‘वाइब’ की कमाई में 55 फीसदी का उछाल, ‘दायरा’ से आगे निकली कुणाल खेमू की फिल्म

Admin by Admin
September 20, 2026
in मनोरंजन
0
Vibe vs Daayra Box Office Day 2: ‘वाइब’ की कमाई में 55 फीसदी का उछाल, ‘दायरा’ से आगे निकली कुणाल खेमू की फिल्म


Last Updated:September 20, 2026, 07:24 IST

बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुईं ‘वाइब’ और ‘दायरा’ के बीच दूसरे दिन दिलचस्प जंग देखने को मिली. धीमी शुरुआत के बाद शनिवार को दोनों ही फिल्मों की कमाई में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है. जहां कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी ‘वाइब’ शानदार बढ़त बनाते हुए आगे निकल चुकी है, वहीं मेघना गुलजार की ‘दायरा’ भी पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ के दम पर मजबूत पकड़ बना रही है. जानिए दोनों फिल्मों का दो दिनों का कलेक्शन कितना हो चुका है.

नई दिल्ली. कुणाल खेमू की कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ और करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की थ्रिलर ‘दायरा’ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुई हैं. मगर धीमी शुरुआत के बाद दोनों ही फिल्मों की कमाई में उछाल दर्ज किया गया है. जहां कुणाल खेमू की ‘वाइब’ दो दिनों में 4.35 करोड़ बटोरकर बढ़त बनाए हुए है, वहीं मेघना गुलजार की ‘दायरा’ ने भी दूसरे दिन बढ़त हासिल की है. वैसे कमाई के मामले में ‘वाइब’ अब भी आगे है.

‘मडगांव एक्सप्रेस’ की सफलता के बाद कुणाल खेमू बतौर निर्देशक अपनी नई फिल्म ‘वाइब’ के साथ वापसी कर चुके हैं. प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर और कुणाल खेमू स्टारर इस कॉमेडी फिल्म को क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यूज मिले हैं. बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत के बाद अब शनिवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़त देखने को मिली है. (फोटो साभार: IMDb)

शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने 1.70 करोड़ की ओपनिंग ली थी. इसी के साथ इसने कुणाल की पिछली निर्देशित फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ (1.5 करोड़) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, शनिवार यानी दूसरे दिन फिल्म की कमाई में उछाल आया और इसने 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

कुणाल खेमू की फिल्म ‘वाइब’ की दूसरे दिन की कमाई में 55.9 फीसदी का उछाल आया है जो एक अच्छा संकेत है. इस तरह फिल्म ने दो दिनों में भारत में कुल 4.35 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इस फिल्म की कहानी दो ऐसे किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बिना किसी ट्रेनिंग या अनुभव के एक बड़े सीक्रेट मिशन में फंस जाते हैं. इसके बाद कहानी में कॉमेडी शुरू होती है. (फोटो साभार: IMDb)

Advertisement
Advertisement

यह कॉमेडी फिल्म करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की मूवी ‘दायरा’ से क्लैश हुई है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की बहुत खराब शुरुआत हुई. दूसरे दिन ‘दायरा’ की कमाई में 60 फीसदा का उछाल आया है और मगर बॉक्स ऑफिस पर कुणाल खेमू की ‘वाइब’ से पीछे चल रही है. (फोटो साभार: Instagram@kunalkemmu)

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर फिल्म ‘दायरा’ में करीना कपूर की एक्टिंग की तारीफ हो रही है. मगर कमाई के मामले में मूवी वो कमाल नहीं दिखा पाई, जिसकी उम्मीद थी. शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म में मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी लीड भूमिका निभाई है. (फोटो साभार: IMDb)

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘दायरा’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को 1.60 करोड़ का कलेक्शन किया है. यह पहले दिन की 1 करोड़ की कमाई के मुकाबले एक अच्छा उछाल है. इसी के साथ दो दिनों में भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 2.60 करोड़ हो गया है. माना जा रहा है कि दर्शकों के शानदार फीडबैक के दम पर फिल्म आने वाले दिनों में और बेहतर प्रदर्शन करेगी. (फोटो साभार: IMDb)

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी अजूनी (करीना कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पुलिस एनकाउंटर की जांच कर रही एसआईटी टीम को लीड करती है. यह मामला एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या के आरोपियों से जुड़ा है, जिनका एनकाउंटर डीसीपी रमन कुमार (पृथ्वीराज सुकुमारन) और उनकी टीम ने कस्टडी से भागने की कोशिश के दौरान कर दिया था. अजूनी की जांच में क्या-क्या सनसनीखेज खुलासे होते हैं, यही इस थ्रिलर की असली जान है. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 20, 2026, 07:24 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

गोरखपुर विश्वविद्यालय के इस लाइब्रेरी में मिलता है नाथ पंथ, बौद्ध और जैन परंपरा का ज्ञान, धर्म-दर्शन पर आम लोग करते हैं अध्यन

Next Post

7 घंटे में वाराणसी से कोलकाता, लखनऊ से 10 घंटे में, दिल्ली से 15 घंटे में, यूपी में बनने जा रहा एक और एक्सप्रेसवे

Next Post
7 घंटे में वाराणसी से कोलकाता, लखनऊ से 10 घंटे में, दिल्ली से 15 घंटे में, यूपी में बनने जा रहा एक और एक्सप्रेसवे

7 घंटे में वाराणसी से कोलकाता, लखनऊ से 10 घंटे में, दिल्ली से 15 घंटे में, यूपी में बनने जा रहा एक और एक्सप्रेसवे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.