• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘लौटेंगी तो फिट होकर आएंगी’, सलमान ने ट्रोलर्स से लिया कैटरीना का बदला, फब्तियां कसने वालों की लगाई क्लास

Admin by Admin
September 20, 2026
in मनोरंजन
0
‘लौटेंगी तो फिट होकर आएंगी’, सलमान ने ट्रोलर्स से लिया कैटरीना का बदला, फब्तियां कसने वालों की लगाई क्लास


Last Updated:September 20, 2026, 02:57 IST

सलमान खान ने 60 साल की उम्र में भी जबरदस्त बॉडी बना रखी है, जिसकी झलक ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ में मिली. उन्होंने कंटेस्टेंट के बीच झगड़े के मुद्दे पर बात करते हुए ऑनलाइन ट्रोलिंग पर नाराजगी जताई. भाईजान ने फिर अपनी पुरानी दोस्त कैटरीना कैफ का सपोर्ट किया, जिन्हें बीते दिनों उनके लुक्स की वजह से ट्रोल किया गया था. वे बोले कि प्रेग्नेंसी के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है. उन्होंने फिर ट्रोलर्स की परवरिश पर सवाल उठाए, जो दूसरों की असफलताओं और लुक्स का मजाक उड़ाकर पैसा कमाने की कोशिश करते हैं.

ख़बरें फटाफट

'लौटेंगी तो फिट होकर आएंगी', सलमान ने ट्रोलर्स से लिया कैटरीना का बदलाZoom

सलमान खान ने ट्रोलर्स की परवरिश पर उठाए सवाल. (फोटो साभार: Instagram/Videograb)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारों को किसी-न-किसी बात पर ट्रोल करना ट्रेंड सा बन गया है. अक्सर लोग हालात को समझे बिना कैटरीना कैफ, सलमान खान और वरुण धवन जैसे सितारों को निशाने में लेते रहते हैं. अब सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ में उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है और कैटरीना कैफ के लुक्स पर फब्तियां कसने वालों को अपनी गिरेबान झांकने की नसीहत दी है. ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ट्रोलर्स को खूब खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने पहले शर्ट उतारकर उन लोगों को जवाब दिया, जो उन्हें लुक्स की आलोचना कर रहे थे. फिर भाईजान ने अपनी दोस्त और को-स्टार कैटरीना कैफ का बचाव किया.

कैटरीना कैफ बीते दिनों गणपति सेलिब्रेशन में पहुंचीं, तो सोशल मीडिया पर उनके लुक्स पर खूब फब्तियां कसी गईं. मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का वजन बढ़ गया था, जिसकी वजह से लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. हालांकि, कई लोगों ने कैटरीना के खिलाफ नफरत पर नाराजगी भी जताई. अब सलमान खान भी उनके साथ खड़े नजर आए. उन्होंने ‘बिग बॉस 20’ में यूट्यूबर और अरिशफा खान के बीच झगड़े पर नाराजगी जताते हुए ट्रोलिंग के मुद्दे पर अपना गुस्सा जताया.

कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों को भाईजान का जवाब
सलमान खान ने कहा कि ट्रोलर्स अक्सर सेलिब्रिटीज को उनके शरीर, वजन, लुक्स, परिवार, करियर में असफलता और मां बनने जैसी पर्सनल चीजों पर निशाना साधते हैं. इससे सिर्फ लोगों की खराब परवरिश का पता चलता है. भाईजान बोले, ‘किसी को नीचा दिखाकर आप पैसे कमा रहे हैं.’ उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद कैटरीना कैफ को ट्रोल किए जाने पर पूछा कि लोग एक्ट्रेस के वजन और लुक्स पर कमेंट क्यों करते हैं, जबकि वह हाल में मां बनी हैं. उन्होंने कहा, ‘प्रेग्नेंट होने के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है. जब वह फिल्मों में लौटेंगी तो फिर से फिट हो जाएंगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि कैटरीना कैफ को अपने परिवार के साथ समय बिताने देना चाहिए.

ट्रोलिंग से सलमान खान भी हुए प्रभावित
सलमान खान ने उन लोगों की भी आलोचना की जो दूसरों को ट्रोल करते समय अपनी पहचान छिपाते हैं. वे बोले, ‘आप खुद अपनी शक्ल से इतने बेजार हो, फिर भी दूसरे व्यक्ति के लुक्स और वजन पर कमेंट क्यों करता है. उन्होंने खुद के ट्रोल होने के बारे में भी बात की और कहा कि लोग दूसरों की नाकामियों का मजाक उड़ाते हैं. उनकी दुखती रग पर हाथ रखते हैं. उम्र बढ़ने पर उन्हें निशाना बनाते हैं. उन्होंने कहा, ‘बूढ़ा हो गया, जाहिर है 60 साल का हो गया हू.’ उन्होंने फिर शर्टलेस होकर अपनी जबरदस्त बॉडी दिखाई और ट्रोलर्स को चुनौती दी.

About the Author

Advertisement
Advertisement
authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 20, 2026, 02:57 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

मेरठ में एयरफोर्स की दहाड़, आसमान में 9 विमानों का हैरतअंगेज करतब, देखकर झूम उठे लोग

Next Post

Surendra Koli: सुरेंद्र कोली के परिजनों ने फोटो डिलीट कराया, इंटरव्यू देने से किया इनकार, जांच की मांग

Next Post
Surendra Koli: सुरेंद्र कोली के परिजनों ने फोटो डिलीट कराया, इंटरव्यू देने से किया इनकार, जांच की मांग

Surendra Koli: सुरेंद्र कोली के परिजनों ने फोटो डिलीट कराया, इंटरव्यू देने से किया इनकार, जांच की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.