• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सलखन में मनरेगा कार्य की एनएमएमएस अटेंडेंस पर बड़ा सवाल

JK Gupta by JK Gupta
September 19, 2026
in सोनभद्र
0

सलखन संवाददाता@बद्रीप्रसाद…


..मौके पर नाली का काम नहीं, ऑनलाइन रिकॉर्ड में श्रमिक Presen —डीएम-सीडीओ से जांच की मांग


सलखनग्राम पंचायत सलखन में बीबी जी राम जी के तहत दर्ज नाली खुदाई एवं सफाई कार्य की एनएम एमएस अटेंडेंस को लेकर शिकायत ने प्रशासनिक स्तर पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतकर्ता राघवेंद्र कुमार ने जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की तत्काल जांच की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

शिकायतकर्ता के अनुसार 10, 12 और 16 सितंबर 2026 को एनएमएमएस  पोर्टल पर संबंधित कार्य में श्रमिकों की उपस्थिति Present दर्ज है, जबकि मौके पर निरीक्षण करने पर नाली खुदाई एवं सफाई का कार्य दिखाई नहीं देने का दावा किया गया है। इसके समर्थन में NMMS Attendance के स्क्रीनशॉट एवं कार्यस्थल की फोटो उपलब्ध होने की बात कही गई है।

शिकायतकर्ता ने मांग की है कि NMMS Attendance, NMMS Photograph, Muster Roll, MB, Estimate और स्वीकृति अभिलेखों का मौके पर हुए कार्य से मिलान कराया जाए। साथ ही संबंधित श्रमिकों से वास्तविक कार्य की पुष्टि कराई जाए।शिकायत में ग्राम पंचायत मित्र की कार्यप्रणाली की स्वतंत्र जांच कराने तथा आवास सर्वे में कथित पक्षपात की भी जांच कराने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि मामले की जांच ऐसे अधिकारी से कराई जाए जो स्थानीय स्तर पर शिकायत से जुड़े लोगों से प्रभावित न हो।

शिकायतकर्ता ने मांग की है कि जांच पूरी होने तक संबंधित कार्य के भुगतान से जुड़े अभिलेखों का सत्यापन कराया जाए। यदि जांच में बिना कार्य किए Attendance दर्ज कराने या सरकारी धनराशि के गलत भुगतान की पुष्टि होती है तो जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार वसूली एवं कार्रवाई की जाए। अब देखना है कि शिकायत पर प्रशासन कितनी तेजी से स्थलीय जांच कराकर NMMS रिकॉर्ड और मौके की वास्तविक स्थिति का मिलान कराता है।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

UP Kal Ka Mausam: कल से थम जाएगा बादलों का तांडव, पश्चिमी यूपी सूखा तो पूर्वांचल में छिटपुट बौछारें, पढ़ें IMD का अलर्ट

Next Post

‘भोरी सी राधा प्यारी’, राधा अष्टमी पर भजन ने लूटा दर्शकों का दिल, देवी कृष्णप्रिया की आवाज का चला जादू

Next Post
‘भोरी सी राधा प्यारी’, राधा अष्टमी पर भजन ने लूटा दर्शकों का दिल, देवी कृष्णप्रिया की आवाज का चला जादू

'भोरी सी राधा प्यारी', राधा अष्टमी पर भजन ने लूटा दर्शकों का दिल, देवी कृष्णप्रिया की आवाज का चला जादू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.