Last Updated:
एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मों और गायकी के अलावा निजी जिंदगी के चलते भी ध्यान खींचा है. उन्होंने 30 साल बड़े फिल्ममेकर से शादी की थी. वे जब पहली बार डायरेक्टर से मिली थीं, तब वे एक टीनएजर थीं. वे उन्हें देखते ही दिल दे बैठीं, हालांकि डायरेक्टर ने उन्हें रिझाने की कोशिश नहीं की. हीरोइन ने ही उन्हें रिझाया. जब एक्ट्रेस ने उनसे शादी करने का फैसला किया, तो उनकी मां ने उनके पैर पकड़ लिए और ऐसा कदम न उठाने को कहा. अब हीरोइन ने अपनी अनूठी लव स्टोरी पर खुलकर बात की है और अपना दर्द बयां किया.
नई दिल्ली: एक्ट्रेस जब स्कूल में थीं, तब टीवी सीरियल में काम करने लगी थीं. उन्हें बड़ी पहचान शाहरुख खान की फिल्म ‘कभी हां कभी न’ से मिली, जिसमें वे उनकी प्रेमिका बनी थीं. वे गायकी में भी अच्छी थीं. 90 के दशक में उनके कुछ म्यूजिक वीडियो सामने आए. उन्होंने 2005 में फिल्म ‘माई वाइफ मर्डर’ से कमबैक किया. उन्होंने अब 30 साल बड़े डायरेक्टर के साथ लव स्टोरी पर खुलकर बात की है. (फोटो साभार: Instagram@suchitrakrishnamoorthi)
हम सुचित्रा कृष्णमूर्ति की बात कर रहे हैं. उन्होंने अब डायरेक्टर शेखर कपूर के साथ अपनी लव स्टोरी पर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि शेखर कपूर जब उनके स्कूल में गेस्ट बनकर पहुंचे थे, तब वे 11वीं क्लास में थीं. वे तब उनकी फैन थीं. सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ‘हॉटरफ्लाई’ के साथ बातचीत में बताया कि शेखर कपूर ने उन्हें रिझाने की कोशिश नहीं की थी, बल्कि उन्होंने ही शेखर को रिझाने की कोशिश की थी. (फोटो साभार: Instagram@suchitrakrishnamoorthi)
सुचित्रा कृष्णमूर्ति बोलीं, ‘जब मैंने उन्हें पहली बार देखा, तो मैं 11वीं क्लास में थी. वह मेरे कॉलेज में चीफ गेस्ट बनकर आए थे. उन्होंने मुझे देखा और कुछ कहा. मैं एक फैनगर्ल थी.’ शेखर और सुचित्रा के बीच उम्र का 30 साल का फर्क है.
(फोटो साभार: Instagram@suchitrakrishnamoorthi)
Add News18 as
Preferred Source on Google
सुचित्रा ने बताया कि वे जब 18 साल की थीं, तब मशहूर फोटोग्राफर गौतम राजाध्यक्ष ने उन्हें फिल्म के सिलसिले में शेखर कपूर से मिलने भेजा था, लेकिन वह फिल्म कभी नहीं बन पाई. उन्होंने हंसते हुए याद किया, ‘मुलाकात के बाद वे मुझे फोन करते और बाहर ले जाते. मेरी बहन बहुत नाराज होती थी. वह कहती थी- अंकल मेरी बच्ची को अकेला छोड़ दो’. (फोटो साभार: Instagram@suchitrakrishnamoorthi)
सुचित्रा-शेखर के बीच 30 साल का फर्क था, इसलिए उनका परिवार शेखर के साथ उनके रिश्ते के पक्ष में नहीं था. शेखर की पहले एक शादी हुई थी, मगर उनका तलाक हो गया था. जब सुचित्रा ने शादी का फैसला किया, तब शेखर के तलाक को 5 साल हो चुके थे. उन्होंने याद किया, ‘मेरी मां ने मेरे पैर छुए और कहा-ऐसा मत करो.’ (फोटो साभार: Instagram@suchitrakrishnamoorthi)
सुचित्रा-शेखर शादी के 8 साल बाद अलग हो गए. उस समय सुचित्रा के माता-पिता ने उनका पूरा सपोर्ट किया. उन्होंने बताया, ‘जब हालात बिगड़ने लगे, तो मेरे माता-पिता ने सपोर्ट किया. मैं चाहती हूं कि हर लड़की को ऐसा ही सपोर्ट मिले. मेरी मां ने कहा- तुम्हें ऐसी कोई भी बात या बर्ताव बर्दाश्त करने की जरूरत नहीं है जिससे तुम्हारी बेइज्जती हो या तुम्हें नीचा दिखाया जाए. तुम कोई अनाथ नहीं हो.’ (फोटो साभार: Instagram@suchitrakrishnamoorthi)
सुचिता और शेखर ने अपनी बेटी कावेरी की परवरिश मिलकर की. जब उनके माता-पिता का तलाक हुआ, तब कावेरी छह साल की थी. लेकिन सुचित्रा के लिए को-पेरेंटिंग का मतलब कुछ अलग था, क्योंकि उनकी बेटी ज्यादातर उनके साथ ही रहती थी और वह शेखर को ‘वेकेशन डैड’ मानती थीं. उन्होंने कहा, ‘को-पेरेंटिंग का असल मतलब है कि मां सारे काम करती है और पिता को सारी तारीफ मिलती है. मैं शेखर को ‘वेकेशन डैड’ कहती हूं, लेकिन वह सबसे अच्छे ‘वेकेशन डैड’ हैं.
(फोटो साभार: Instagram@suchitrakrishnamoorthi)
कावेरी कपूर को दोनों तरफ से अच्छी चीजें मिलती हैं. दुनिया में जहां भी उसके पिता होते हैं, वे वहां चली जाती है और मैं हमेशा यही कहूंगी कि कावेरी असल में मेरे मुकाबले अपने पिता के ज्यादा करीब है और यह मेरे लिए बहुत बड़ी तारीफ की बात है.’
(फोटो साभार: Instagram@suchitrakrishnamoorthi)
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शादी पहले साल में ही टूटने लगी थी, लेकिन सुचित्रा ने रुकने का फैसला किया क्योंकि वह प्रेग्नेंट थीं. उन्होंने कहा, ‘जब मैं प्रेग्नेंट हुई, तब मैं अपनी शादी खत्म करने वाली थी. मुझे बर्कले स्कूल ऑफ म्यूजिक में स्कॉलरशिप मिली थी और मैं म्यूजिक सीखना चाहती थी, लेकिन तभी मैं प्रेग्नेंट हो गई. मुझे लगता है कि किस्मत अपने आप रास्ता बनाती है. प्रेग्नेंट होने के बाद मैं कुछ साल तक रुकी, लेकिन फिर मैंने कहा- ‘छोड़ो भी मुझसे नहीं होगा.’
(फोटो साभार: Instagram@suchitrakrishnamoorthi)

