@जे0 के0….
— श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा-संकल्प के साथ विश्व हिंदू महासंघ ने किया आयोजन

Sonbhadra। विश्व हिंदू महासंघ द्वारा राष्ट्र संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर जनपद सोनभद्र के दुद्धी नगर पंचायत स्थित शिवाजी तालाब हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम का शुक्रवार की शाम श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा-संकल्प के साथ भावपूर्ण समापन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सत्यप्रकाश पांडेय, महासंघ के प्रदेश मंत्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर माता किरन नंद गिरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, काशी-प्रयाग संभाग, किन्नर प्रकोष्ठ ने की तथा संचालन प्रदेश मंत्री नागेश्वर प्रसाद गोंड ने किया।
समापन अवसर पर दर्जनों दीप प्रज्वलित कर राष्ट्र संत महंत अवेद्यनाथ जी महाराज को श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया।
उपस्थित संत-महात्माओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने उनके चरणों में नमन करते हुए उनके आदर्शों, सेवा-संकल्प एवं सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ, गौसेवा, समाजसेवा, संत-महात्माओं का आशीर्वाद तथा सामाजिक समरसता सहभोज जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा, संस्कार, सामाजिक एकता एवं सनातन संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
समापन अवसर पर महामंडलेश्वर माता किरन नंद गिरी ने कहा कि राष्ट्र संत महंत अवेद्यनाथ जी महाराज का जीवन समाजसेवा, राष्ट्रसेवा, धर्म एवं सामाजिक समरसता के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज को सेवा एवं सद्भाव की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना चाहिए।
इस अवसर पर मातृशक्ति प्रदेश मंत्री रीमा देवी, जिला मंत्री राजकुमार यादव उर्फ टप्पू यादव, धर्माचार्य प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शिवकुमार निषाद, किन्नर प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राधा नंद गिरी, निवर्तमान गौ रक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा, निवर्तमान मातृशक्ति जिलाध्यक्ष ममता देवी, नगर अध्यक्ष संजू देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।
