• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

India’s Got Latent 2: समय रैना ने ‘थामा’ को लेकर पूछ लिया ऐसा सवाल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया रोस्ट

Admin by Admin
September 19, 2026
in मनोरंजन
0
India’s Got Latent 2: समय रैना ने ‘थामा’ को लेकर पूछ लिया ऐसा सवाल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया रोस्ट

[ad_1]

Last Updated:September 19, 2026, 12:09 IST

कॉमेडियन समय रैना के कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का नया एपिसोड आ चुका है. इस लेटेस्ट एपिसोड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भुवन बाम, मुकेश छाबड़ा बतौर जज नजर आए. शो के दौरान समय रैना ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जमकर टांग खिंचाई की. कॉमेडियन ने एक्टर से ‘थामा’ फिल्म में काम करने की वजह पूछ ली. हालांकि, बाद में उन्होंने ‘सेक्रेड गेम्स’ सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के काम की तारीफ भी की.

ख़बरें फटाफट

समय रैना ने 'थामा' को लेकर पूछा ऐसा सवाल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी को किया रोस्टZoom

समय रैना के शो में पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)

नई दिल्ली. फेमस कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का नया एपिसोड यूट्यूब आते ही छा गया है. इस एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कंटेंट क्रिएटर-एक्टर भुवन बाम, मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा बतौर पैनलिस्ट शामिल हुए. शो के दौरान समय रैना ने नवाजुद्दीन को भी नहीं बख्शा और साल 2025 में आई उनकी फिल्म ‘थामा’ को लेकर जमकर खिंचाई कर दी.

एपिसोड की शुरुआत में समय रैना ने पहले तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी का शो में आने के लिए शुक्रिया अदा करते हैं. लेकिन देखते ही देखते वह अपने असली रंग में आ जाते हैं. समय ने हंसते हुए कहा- ‘नवाज सर, थैंक यू सो मच आने के लिए. मुझे यकीन नहीं हो रहा कि आप यहां हैं, लेकिन सर, थामा क्यों की थी यार? क्यों बनाई आपने ‘थामा’?’

समय रैना के रोस्ट पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दिया जवाब

अचानक फिल्म ‘थामा’ का जिक्र सुनकर नवाजुद्दीन पहले तो थोड़े हैरान रह गए, लेकिन तुरंत ही सिचुएशन को संभालते हुए मुस्कुराकर बोले कि थामा, हां ठीक है… बन गई, बन गई.’ जब समय ने हिचकिचाते हुए पूछा कि क्या वह यह सब बोल सकते हैं, तो नवाज ने चुटकी लेते हुए कहा कि अब जब बोल ही चुके हो, तो मैं क्या ही कहूं.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की हाजिरजवाबी ने जीता दिल

इसके बाद समय ने नवाजुद्दीन की तारीफों के पुल बांधते हुए उनकी आइकॉनिक सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ का जिक्र किया. समय ने कहा कि उन्हें ‘सेक्रेड गेम्स’ बहुत पसंद आई और लोगों को भी बहुत अच्छी लगी. इसके बाद उन्होंने मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘नवाज सर ड्रग्स करके, शराब पीकर और अय्याशी करके सीधे सेक्रेड गेम्स के सेट पर पहुंच जाते थे.’ इस पर नवाजुद्दीन ने भी जबरदस्त हाजिरजवाबी दिखाई और कहा कि ‘यहां पर भी वैसी ही तैयारी करके आया हूं मैं.’

‘थामा’ फिल्म ने 180 करोड़ से ज्यादा का किया बिजनेस

बताते चलें कि मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म ‘थामा’ साल 2025 में रिलीज हुई थी. आदित्य सरपोतदार के निर्देशन बनी इस फिल्म ने यूनिवर्स में पिशाचों की दुनिया को दिखाया गया था. फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे मंझे हुए सितारों की टोली नजर आई. क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन इसके बावजूद ‘थामा’ ने दुनियाभर में 187.59 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

September 19, 2026, 12:09 IST



[ad_2]

Source link

Views: 80
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

आपको जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना है? तो बिल्कुल न करें देरी, 1 अक्टूबर से बदल रहे ये नियम

Next Post

Success Story: उम्र सिर्फ 5 साल, हुनर ऐसा कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम, गीतिका ने किया एरियल हूप में कमाल

Next Post
Success Story: उम्र सिर्फ 5 साल, हुनर ऐसा कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम, गीतिका ने किया एरियल हूप में कमाल

Success Story: उम्र सिर्फ 5 साल, हुनर ऐसा कि इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम, गीतिका ने किया एरियल हूप में कमाल

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement