Last Updated:
Geetika Jain Success Story: भीलवाड़ा की पांच वर्षीय बालिका गीतिका जैन ने एरियल हूप में खास उपलब्धि हासिल करते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है. गीतिका ने एरियल हूप की लायरा पोजीशन में रोटेशन का रिकॉर्ड बनाया. रिकॉर्ड प्रदर्शन के दौरान उन्होंने एक हाथ और एक पैर के सहारे शरीर का संतुलन बनाए रखा. इतनी कम उम्र में संतुलन, एकाग्रता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन उनकी नियमित मेहनत और अभ्यास को दर्शाता है. गीतिका ने फरीदाबाद स्थित इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के कार्यालय में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया, जिसके बाद उनकी उपलब्धि को आधिकारिक रूप से दर्ज किया गया. गीतिका पिछले दो वर्षों से अर्जुन डांस स्कूल में एरियल हूप का प्रशिक्षण ले रही हैं. माता-पिता आयुष और मीनाक्षी जैन के मुताबिक गीतिका नियमित अभ्यास के साथ कठिन तकनीक सीख रही हैं.
भीलवाड़ा. कहते हैं कि अगर कम उम्र में ही सही लक्ष्य और मार्गदर्शन मिल जाए तो सफलता उम्र नहीं देखती है. छोटी उम्र में ही अपनी टैलेंट और मेहनत के दम पर भीलवाड़ा की पांच वर्षीय बालिका गीतिका जैन ने खास अचीवमेंट हासिल की है. 5 साल की छोटी बच्ची गीतिका ने एरियल हूप के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है. गीतिका ने एरियल हूप की लायरा पोजीशन में एरियल हूप रोटेशन का रिकॉर्ड बनाया है. इस दौरान उन्होंने बेहद कम उम्र में संतुलन, एकाग्रता और तकनीकी कौशल का परिचय दिया.
दो वर्षों से गितिका ले रही है पशिक्षण
गितिका जैन की इस उपलब्धि पर माता मीनाक्षी जैन और पिता आयुष जैन काफी खुश हैं. उन्होंने बताया कि अर्जुन डांस स्कूल में गितिका पिछले दो वर्षों से लगातार एरियल हूप का प्रशिक्षण ले रही है और नियमित अभ्यास के साथ कड़ी मेहनत कर रही है. गीतिका को एरियल हूप का प्रशिक्षण नियमित रूप से दिया जा रहा है. कम उम्र होने के बावजूद वह अभ्यास के दौरान पूरी एकाग्रता के साथ अपनी तकनीक और संतुलन पर काम करती है. लगातार अभ्यास के कारण उन्होंने एरियल हूप की कठिन गतिविधियों को सीखने में सफलता हासिल की.
मेहनत और लगन से मुकाम हासिल किया
About the Author

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…
और पढ़ें

