[ad_1]
Last Updated:
Film Gondhal Entry In Oscars 2027: मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को ऑस्कर 2027 में भारत की ऑफिशियल एंट्री के तौर पर चुना गया है. पिछले साल, नीरज घेवान की फिल्म ‘होमबाउंड’ ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री थी.
‘गोंधल’ एक मराठी थ्रिलर फिल्म है.
नई दिल्ली: मराठी थ्रिलर फिल्म ‘गोंधल’ ऑस्कर 2027 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री होगी. फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने शुक्रवार 18 सितंबर को इसका ऐलान किया. संतोष दवाखर के निर्देशन में बनी फिल्म 99वें एकेडमी अवार्ड्स में ‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर’ कैटेगरी में देश को रीप्रेजेंट करेगी. फिल्ममेकर ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया 2025 में ‘सिल्वर पीकॉक अवार्ड’ जीता था.
ऑस्कर के लिए कुल 33 फिल्में सबमिट हुई थीं, जिनमें से 14 हिंदी में थीं. मराठी, तेलुगू और गुजराती में चार-चार फिल्में थीं. तीन फिल्में तमिल में थीं और एक-एक फिल्म मलयालम और नागामीज भाषा में थीं. इनमें एक साइलेंट फिल्म भी शामिल थी. पिछले साल, नीरज घेवान की निर्देशित फिल्म ‘होमबाउंड’ को ऑस्कर के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री के तौर पर चुना गया था. ईशान खट्टर और विशाल जेठवा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ऑस्कर की ‘लॉन्ग लिस्ट’ में जगह नहीं बना पाई थी.
मराठी थ्रिलर ने जीते थे कई अवॉर्ड
एकेडमी अवार्ड्स का 99वां एडिशन 14 मार्च 2027 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा. मराठी थ्रिलर फिल्म ‘गोंधल’ काफी सराही जा चुकी है. ऑस्कर में एंट्री से पहले ही फिल्म तीन अवॉर्ड जीत चुकी थी. फिल्म ने 2025 के 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI) में बेस्ट डायरेक्टर के लिए ‘सिल्वर पीकॉक’ अवार्ड जीता था. साथ ही, 17वें बेंगलुरु इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ‘FIPRESCI अवॉर्ड’ भी अपने नाम किया था. इसके अलावा, पुणे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (PIFF) 2026 में इसने बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट सिनेमैटोग्राफर के अवॉर्ड जीते थे. इसने 22वें थर्ड आई एशियाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (2026) में भी बेस्ट डायरेक्टर का खिताब हासिल किया.
इंसानी कमजोरी-सपनों की सच्ची कहानी
‘गोंधल’ में कोई बड़ा स्टार नहीं है. इसमें इशिता देशमुख, योगेश सोहोनी, किशोर कदम, सुरेश विश्वकर्मा जैसे कलाकारों ने अच्छा काम किया है. फिल्म में एक गांव की मजेदार मगर गहरी कहानी दिखाई गई है, जिसमें इंशान की कमजोरियों, सपनों और परंपराओं के बीच टकराव देखने को मिलता है. फिल्म में लोक कहानियों को आज के हालात के हिसाब से बयां किया गया है जो दर्शकों को असल जिंदगी के अनुभवों के करीब ले जाती है.
About the Author

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
और पढ़ें
[ad_2]
Source link

