Last Updated:
Anurag Thakur: न्यूज18 इंडिया के जज्बा कॉन्क्लेव में पूर्व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय खेलों को मजबूत करने का फॉर्मूला बताया. उन्होंने कहा कि खेलों के विकास में केंद्र सरकार, राज्य सरकारें, स्पोर्ट्स फेडरेशन और एसोसिएशन, कॉरपोरेट सेक्टर तथा इंडिविजुअल्स और NGOs को साथ आना होगा. अनुराग ठाकुर ने राज्यों से अपना अलग स्पोर्ट्स बजट डैशबोर्ड बनाने की अपील की.
न्यूज18 इंडिया के कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर
नई दिल्ली: भारत में खेलों को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए सिर्फ केंद्र सरकार के प्रयास काफी नहीं हैं. राज्यों की सरकारों, खेल संघों, कॉरपोरेट सेक्टर और समाज की भी बराबर भूमिका होनी चाहिए. न्यूज18 इंडिया के ‘जज्बा कॉन्क्लेव’ में पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय खेल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पांच पक्षों को एक साथ लाने का सुझाव दिया.
अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की भूमिका एक एग्रीगेटर और हैंड होल्डिंग की है, क्योंकि विदेश जाने वाली भारतीय टीमें देश के तिरंगे के नीचे खेलती हैं, लेकिन खेलों की बुनियादी मजबूती में राज्यों की सरकारों और खेल संघों की भूमिका सबसे बड़ी है. उन्होंने कहा:
मुझे लगता है पांच लोगों की यहां पर बड़ी जरूरत है. एक केंद्र सरकार, राज्य सरकार, तीसरी स्पोर्ट्स फेडरेशन एंड एसोसिएशन, चौथा कॉर्पोरेट सेक्टर और पांचवा इंडिविजुअल्स एंड एनजीओस. हम जब तक ये पांच इकट्ठे आकर काम नहीं करेंगे, तब तक खेलों में ताकत नहीं बनेगी.

