• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

KBC 18: दहेज के लिए ससुरालियों ने जलाया, बेटी से किया जुदा, कपिला तनेजा का दर्ज सुन भर आईं अमिताभ बच्चन की आखें

Admin by Admin
September 18, 2026
in मनोरंजन
0
KBC 18: दहेज के लिए ससुरालियों ने जलाया, बेटी से किया जुदा, कपिला तनेजा का दर्ज सुन भर आईं अमिताभ बच्चन की आखें

[ad_1]

Last Updated:September 18, 2026, 14:24 IST

कौन बनेगा करोड़पति 18 के मंच पर पहुंचीं बिलासपुर की कपिला तनेजा ने अपनी आपबीती सुनाकर सबकी आंखें नम कर दीं. ससुराल वालों के जुल्म, जलने के दर्द और 24 साल से बेटी से दूर रहने का सच सुनकर बिग बी भी भावुक हो गए. जानिए केबीसी के हॉटसीट पर कपिला ने कैसे रचा इतिहास और जीती हुई रकम का वह क्या करेंगी.

दहेज के लिए ससुरालियों ने जलाया, कपिला का दर्ज सुन भर आईं अमिताभ की आखें Zoom

अमिताभ बच्चन हुए इमोशनल( फोटो साभार-@amitabhbachchan)

नई दिल्ली: ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के लेटेस्ट एपिसोड में बिलासपुर की कपिला तनेजा ने अपनी संघर्ष भरी कहानी से सभी को इमोशनल कर दिया. कपिला ने KBC के हॉटसीट पर बैठकर 7.5 लाख रुपये और सुपर संदूक का 90 हजार रुपये का बोनस जीता. खेल के दौरान उन्होंने घरेलू हिंसा और ससुराल वालों की प्रताड़ना का ऐसा दर्दनाक सच बताया, जिसे सुनकर होस्ट अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए.

ससुराल वालों ने लव मैरिज और दहेज न मिलने की वजह से कपिला को प्रताड़ित करना शुरू किया था. कपिला ने बताया कि उनकी सास ने उन पर मिट्टी का तेल डालकर मोमबत्ती लगा दी थी.

अग्निकांड में बची जिंदगी और सालों का दर्द

सर्दियों के दिनों में हुई इस घटना में उनकी साड़ी और स्वेटर शरीर से चिपक गए थे. कपिला ने किसी तरह खुद को पानी की टंकी में डुबाकर अपनी जान बचाई. इसके बाद वह करीब दो हफ्तों तक बेहोश रहीं और होश आने के बाद उनकी सर्जरी शुरू हुई.

24 साल से बेटी की एक झलक को तरसीं कपिला

हादसे के बाद ससुराल वालों ने कपिला को उनकी मासूम बेटी से अलग कर दिया. पिछले 24 सालों से उन्होंने अपनी बेटी की न तो आवाज सुनी है और न ही उसे देखा है. पड़ोसियों से उन्हें पता चला कि उनकी बेटी अब काम के सिलसिले में दूसरे शहर चली गई है.

अमिताभ बच्चन हुए भावुक

कपिला की आपबीती सुनकर अमिताभ बच्चन ने कहा कि उनके साथ जो हुआ उसे सिर्फ अन्याय कहना भी कम होगा. उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए. बिग बी ने शो के जरिए उनकी बेटी से अपील की कि वह अपनी मां से संपर्क करे. कपिला फिलहाल बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपना गुजारा करती हैं. उन्होंने बताया कि वह जीती हुई रकम से कृत्रिम कान लगवाने के लिए सर्जरी करवाएंगी. इसके अलावा वह अविवाहित माताओं के लिए एक आश्रय गृह खोलना चाहती हैं.

12वें सवाल पर छोड़ा खेल

कपिला 11 प्रश्नों के सही जवाब देकर 7.5 लाख रुपये जीत चुकी थीं. 12वें सवाल पर वह अटक गईं, जो ब्रिटिश भारत से 1930 के दशक में अलग हुए पश्चिम एशियाई शहर के बारे में था. सही जवाब न पता होने के कारण उन्होंने खेल छोड़ने का फैसला किया.

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ें

First Published :

September 18, 2026, 14:24 IST



[ad_2]

Source link

Views: 70
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

निठारी का नरपिशाच कैसे बन गया था सुरेंद्र कोली? नोएडा की उस कोठी में रूह कंपाने वाली घटना

Next Post

Para Shooter Mona Agarwal: पेरिस में ब्रॉन्ज, अब चांगवोन में सिल्वर-गोल्ड… मोना ने 2028 पैरालंपिक के लिए पक्का किया टिकट

Next Post
Para Shooter Mona Agarwal: पेरिस में ब्रॉन्ज, अब चांगवोन में सिल्वर-गोल्ड… मोना ने 2028 पैरालंपिक के लिए पक्का किया टिकट

Para Shooter Mona Agarwal: पेरिस में ब्रॉन्ज, अब चांगवोन में सिल्वर-गोल्ड... मोना ने 2028 पैरालंपिक के लिए पक्का किया टिकट

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement