संवाददाता@रामबली मिश्रा……

बीजपुर । थाना क्षेत्र महरीकला गांव में बुधवार देर रात घर में सोते समय एक बालक को करैत सांप के डसने से उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सी एच सी भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार रोहित (5) पुत्र सुरेंदर बैगा बुधवार रात अपने परिजनों के साथ जमीन पर सो रहा था। देर रात एक विषैले करैत सर्प ने उसके सीने पर डंस लिया। सांप के काटने पर बालक चीखने चिलाने लगा, जिससे परिजनों की नींद खुल गई । लोग घबरा गए रात का समय होने के कारण परिजनों को वाहन की व्यवस्था करने में समय लगा। वाहन मिलते ही बालक को लेकर सीएचसी म्योरपुर ले गए। इमरजेंसी में तैनात डॉ. पल्लवी सिन्हा ने तत्काल उपचार शुरू किया, लेकिन तब तक विष शरीर में काफी फैल चुका था।

चिकित्सकों ने बताया कि यदि सर्पदंश के तुरंत बाद मरीज को अस्पताल पहुंचाया जाता, तो उसके बचाव की संभावना अधिक हो सकती थी। अस्पताल पहुंचने में हुई देरी के कारण बालक के लिए घातक साबित हुई।
अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना मेमो के माध्यम से पुलिस को दी। सूचना मिलने पर बीजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए दुद्धी भेजा गया।
इस बाबत थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सर्प दंश से बालक की मौत की सूचना मिली है। मौके पर कार्यवाई के लिए पुलिस टीम भेजी गई है।





