• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘हनुमान अंश’ के बाद ‘राम बोला’, फिल्म से होने वाली कमाई को लेकर प्रोड्यूसर का बड़ा ऐलान, बोले- ये मेरा वादा है

Admin by Admin
September 18, 2026
in मनोरंजन
0
‘हनुमान अंश’ के बाद ‘राम बोला’, फिल्म से होने वाली कमाई को लेकर प्रोड्यूसर का बड़ा ऐलान, बोले- ये मेरा वादा है

[ad_1]

Last Updated:September 18, 2026, 09:11 IST

Bollywood Upcoming Film Ram Bola : ‘हनुमान अंश’ की कमाई ने मेकर्स का हौसला बढ़ाया है. 200 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद अब टीम ने अपनी अगली फिल्म ‘राम बोला’ का ऐलान किया है. इस घोषणा के साथ प्रोड्यूसर महावीर जैन का एक खास संकल्प भी सामने आया है. पीएम मोदी के जन्मदिन पर बड़ा ऐलान किया है.

'हनुमान अंश' के बाद 'राम बोला', कमाई को लेकर प्रोड्यूसर का बड़ा ऐलानZoom

‘हनुमान अंश’ के बाद ‘राम बोला’ गोस्वामी तुलसीदास पर आधारित होगी.

नई दिल्ली. ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की इस कामयाबी के बीच अब मेकर्स ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम है ‘राम बोला’. लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फिल्म की नहीं है. इसके प्रोड्यूसर महावीर जैन ने ऐसा संकल्प लिया है, जो सीधे जरूरतमंदों की सेवा से जुड़ा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्होंने कहा कि फिल्म से होने वाली अपनी व्यक्तिगत कमाई और बचत को लेकर संकल्प लिया है, जो अब चर्चा में है.

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है. करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी सफलता के बीच निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने अपनी अगली फिल्म ‘राम बोला’ का ऐलान किया है. फिल्म गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर आधारित होगी. इसके प्रोड्यूसर महावीर जैन हैं.

प्रोड्यूसर का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्होंने एक संकल्प लिया. उन्होंने एक ऑफिशियली बयान जारी करते हुए इस संकल्प को लेकर कहा- ‘मैं फिल्म ‘राम बोला’ से होने वाली अपनी व्यक्तिगत कमाई और बचत का 100 प्रतिशत हिस्सा सेवा परियोजनाओं और जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए समर्पित करूंगा.’

‘हनुमान अंश’ के बाद हुआ ‘राम बोला’ का ऐलान

महावीर जैन का यह ऐलान ऐसे वक्त आया है, जब ‘हनुमान अंश’ की कमाई 200 करोड़ रुपये पार कर चुकी है. फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित है. विशाल चतुर्वेदी ने इसका निर्देशन किया है.

क्या है फिल्म ‘राम बोला’?

‘राम बोला’ महान संत और कवि गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन, उनकी अटूट भक्ति और उनकी अमर साहित्यिक रचनाओं पर आधारित एक बायोपिक फिल्म है. हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, ‘राम बोला’ गोस्वामी तुलसीदास जी के बचपन का नाम था. इस फिल्म का लेखन और निर्देशन विशाल चतुर्वेदी कर रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में नीम करोली बाबा पर आधारित आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ का निर्देशन किया था.’हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक की ऐतिहासिक कमाई कर सफलता के नए कीर्तिमान रचे हैं.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 18, 2026, 09:11 IST



[ad_2]

Source link

Views: 90
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

जौनपुर के वृद्धाश्रम में रहने वाले मैकेनिकल इंजीनियर सिलविंदर सिंह मृत्यु के बाद करेंगे ये काम, बेटा विदेश में करता है काम, नहीं आता कोई मिलने

Next Post

बहराइचः अंदर चल रही थी डीएम की बैठक, कलेक्ट्रेट परिसर में 15 लाख के चक्कर में हो गया ड्रामा, पुलिस बनी मूकदर्शक, जानें पूरा मामला

Next Post
बहराइचः अंदर चल रही थी डीएम की बैठक, कलेक्ट्रेट परिसर में 15 लाख के चक्कर में हो गया ड्रामा, पुलिस बनी मूकदर्शक, जानें पूरा मामला

बहराइचः अंदर चल रही थी डीएम की बैठक, कलेक्ट्रेट परिसर में 15 लाख के चक्कर में हो गया ड्रामा, पुलिस बनी मूकदर्शक, जानें पूरा मामला

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement