• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

कौन हैं आकृति अग्रवाल, जिनकी 6 महीने में टूटी पृथ्वी शॉ संग सगाई, सनी लियोनी की फिल्म में कर चुकीं काम, भाई है गेमर

Admin by Admin
September 18, 2026
in मनोरंजन
0
कौन हैं आकृति अग्रवाल, जिनकी 6 महीने में टूटी पृथ्वी शॉ संग सगाई, सनी लियोनी की फिल्म में कर चुकीं काम, भाई है गेमर


Last Updated:September 17, 2026, 20:59 IST

एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने गुरुवार को अचानक पोस्ट कर हड़कंप मचा दिया. उन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ सगाई तोड़ ली और एक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी. चलिए बताते हैं आखिर कौन हैं आकृति अग्रवाल.

इंडियन क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी आकृति अग्रवार ने गुरुवार को हर किसी को चौंका दिया. कपल ने अचानक सगाई तोड़ दी और सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया कि उन्होंने रिश्ता खत्म कर दिया है. इसी साल दोनों ने धूमधाम से सगाई की थी. कुछ ही महीनों के भीतर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने सगाई तोड़ ली. चलिए बताते हैं आखिर आकृति अग्रवाल कौन हैं. उन्होंने क्या कारण सगाई टूटने का बताया है.

पृथ्वी शॉ की पूर्व मंगेतर आकृति इसी साल लाइमलाइट में आईं जब उन्होंने पृथ्वी शॉ से सगाई की. दोनों ने अपने रिलेशनशिप की कई तस्वीरें भी पोस्ट की थीं. जहां दोनों का बॉन्ड देखने को मिला था.

गुरुवार को सगाई टूटने को लेकर आकृति ने बताया कि दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है. क्योंकि हम दोनों के फ्यूचर को लेकर अलग लक्ष्य और परिस्थितियां हैं. हम दोनों को ये एहसास हुआ है कि हम प्यार और परवाह करते हैं लेकिन हम दोनों आगे साथ चलने के लिए नहीं हैं. दोनों यही चाहते हैं कि आगे भी दोनों खुशी और सक्सेस की उम्मीद करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कौन हैं आकृति अग्रवाल: आकृति अग्रवाल सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस हैं. वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ से आती हैं. जिनका परिवार बाद में मुंबई शिफ्ट हो गया. आकृति ने मैनेजमेंट स्टडीज की पढ़ाई की है. उन्होंने मुंबई के निर्मला मेमोरियल फाउंडेशन कॉलेज से पढ़ाई पूरी की है.

आकृति ने कोरोना महामारी के वक्त डिजिटल क्रिएटर के तौर पर काम शुरू किया था. शुरुआत में उनके डांस और लिपसिंक के वीडियोज वायरल हुए. फिर आगे चलकर उन्होंने ऑनलाइन प्रजेंस को बढ़ाया.

आज के समय में आकृति के 3 मिलियन फॉलोअर्स इंस्टाग्राम पर हैं. वह फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेमेंट से जुड़े वीडियो बनाती हैं. यूट्यूब पर भी वह काफी एक्टिव हैं.

आकृति ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के बाद बतौर एक्ट्रेस भी काम किया. उन्होंने इसी साल बतौर एक्ट्रेस तेलुगू में फिल्म त्रिमुख से डेब्यू किया था. इस फिल्म में लीड रोल में सनी लियोनी थीं. इसके अलावा वह साल 2022 में छोटी सरदारनी सीरियल में कियारा कौर के रूप में नजर आई थी. बताया जा रहा है कि उनके आगे भी प्रोजेक्ट्स आने वाले हैं.

आकृति अग्रवाल का निक नेम, हाइट और अन्य चीजें: starsunfolded के मुताबिक, आकृति का निकनेम टुकटुक है. उनकी हाइट 5’6 है. आकृति को टैटू का भी काफी शौक हैं. उन्होंने अपनी दाहिनी कलाई में एक फूल बनवाया हुआ है तो दूसरी बाजू में ‘मॉम’ लिखवाया हुआ है.

आकृति अग्रवाल की फैमिली: उनकी मां का नाम सुनीता अग्रवाल है तो उनका एक भाई भी है जिनका नाम आर्यन अग्रवाल है और वह पेशे से गेमर हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 17, 2026, 20:59 IST



Source link

Previous Post

यूपी में अलकायदा का स्लीपर सेल, गिरफ्तार आतंकियों के खुलासे के बाद एटीएस के निशाने पर दो और नाम

Next Post

पति के कर्ज की वसूली विधवा की FD से, SBI ने चुपके से उड़ाए ₹2000000, हाईकोर्ट की लताड़, बोला- ब्याज समेत लौटाओ पैसे

Next Post
पति के कर्ज की वसूली विधवा की FD से, SBI ने चुपके से उड़ाए ₹2000000, हाईकोर्ट की लताड़, बोला- ब्याज समेत लौटाओ पैसे

पति के कर्ज की वसूली विधवा की FD से, SBI ने चुपके से उड़ाए ₹2000000, हाईकोर्ट की लताड़, बोला- ब्याज समेत लौटाओ पैसे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.