Last Updated:
UP Kal Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई से ठीक पहले मौसम का उग्र रूप देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 19 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू होने वाली है, लेकिन इसके साथ ही यूपी के 66 जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी है। इसके अलावा, बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवाती तूफान (साइक्लोन) एक्टिव होने की संभावना बन गई है, जिससे पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई के इलाकों में भारी बारिश का खतरा और अधिक बढ़ गया है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालातों से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी. (सांकेतिक)
UP Tomorrow Weather Alert: अगले दो दिन में मानसून की विदाई शुरू होने वाली है. 19 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों से मानसून की विदाई शुरु होगी. इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं. लेकिन, वापसी का असर उत्तर प्रदेश (यूपी) के कई जिलों पर देखने को मिल रहा है. यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का तांडव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. ताजा अपडेट के अनुसार, मेरठ से लेकर बलिया, मऊ, वाराणसी और गोरखपुर तो दूसरी कानपुर, ओरैयां, बरेली, पीलीभीत और बहराइच समेत 66 जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने बताया कि बारिश का दौर कल यानी शुक्रवार को भी जारी रह सकता है. चलिए जानते हैं कल कैसा मौसम रहने की संभावना है.
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ का अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में बाढ़ से कई घर तबाह हो गए हैं. लगातार बारिश जनजीवन का और भी प्रभावित कर रहा है. मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने उत्तरी तराई जिलों पीलीभीत, बरेली और सहरानपुर के साथ बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बदायूं, संभल के साथ 66 जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा.
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग वाराणसी, गोरखपुर, मऊ, आजमढ़, गाजीपुर, बलिया, देवरिया, सोनभद्र, मिर्जापुर, महराजगंज के साथ संत रविदास नगर में भी भारी बारिश होने की संभावना है.
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आहट, बढ़ेगी मुश्किलें
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानसून की वापसी की परिस्थितियां अब तेजी से बन रही हैं और शनिवार से पश्चिमी राजस्थान से इसकी विदाई शुरू हो जाएगी. लेकिन इस बीच मौसम प्रणालियों में बड़ा बदलाव आया है. पहले अरब सागर और अब बंगाल की खाड़ी में नया मौसमी चक्र सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने अंदेशा जताया है कि शुक्रवार और शनिवार के दौरान बंगाल की खाड़ी में एक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान (साइक्लोन) आकार ले सकता है. इस चक्रवाती तंत्र के असर से पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश का संकट और गहरा जाएगा. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, इस सिस्टम का सीधा प्रभाव पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी देखने को मिलेगा.
About the Author

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …
और पढ़ें
