Last Updated:
साल 1987. गर्मियों की सुगबुगाहट होने ही लगी थी. सिनेमाप्रेमियों के बीच धर्मेंद्र की नई फिल्म की खूब चर्चा चल रही थी. लोग उत्साह से भरे थे कि उनके साथ शत्रुघ्न सिन्हा और चंकी पांडे जैसे सितारे भी हैं. तीनों की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आती है और साल की पांचवीं सबसे बड़ी हिट बन जाती है.
दरअसल हम बात कर रहे हैं एक्शन फिल्म आग ही आग की. जिसमें नीलम कोठारी, गुलशन कुमार, डैनी डेंजोंगप्पा, मौसमी चटर्जी से लेकर विनोद मेहरा जैसे सितारे थे. इस मसाला फिल्म को लेकर खूब बज था. फिल्म को पहलाज निहलानी ने प्रोड्यूस किया था. वह तो माधुरी दीक्षित को कास्ट करना चाहते थे लेकिन एक्ट्रेस ने फिल्म ठुकरा दी थी.
थिएटर्स में भी शिबू मित्रा के निर्देशन में बनी आग ही आग हिट हुई. ये वही फिल्म है जिससे चंकी पांडे ने करियर की शुरुात की थी. फिल्म में बप्पी लहरी ने म्यूजिक दिया था तो लता मंगेशकर, आशा भोसले से लेकर शब्बीर कुमार की आवाज सुनने को मिली थी. फिल्म में धर्मेंद्र की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ भी हुई थी. (फोटो: पोस्टर)
आईएमडीबी के मुताबिक, ये फिल्म लॉलीवुड यानी पाकिस्तानी फिल्म ‘शेर खान’ (1981) का रीमेक थी. इतना ही नहीं, मेकर्स ने कई सीन्स तो हूबहू कॉपी पेस्ट कर दिए थे. शेर खान पाकिस्तानी की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी जिसमें लीड रोल सुल्तान राही ने प्ले किया था. (फोटो: पोस्टर)
Add News18 as
Preferred Source on Google
आग ही आग में धर्मेंद्र ने पिता का रोल प्ले किया था जबकि पाकिस्तानी फिल्म में इकबाल हसन ने ये भूमिका निभाई थी. वहीं सुल्तान राही उनके बेटे के किरदार में थे और मुस्तफा कुरैशी ने उस पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी, जो शेर खान से बदला लेने की तलाश में था.(फोटो: पोस्टर)
80 और 90 का दशक वही दौर था जब बॉलीवुड पर नकल के धड़ाधड़ आरोप लगते थे. कई फिल्मों को पाकिस्तानी लॉलीवुड से चुराया गया था. इसमें पाप की दुनिया फिल्म भी शामिल है जो साल 1986 की पाकिस्तानी फिल्म फैसला की कॉपी थी. इसी तरह गुनाहों का फैसला लॉलीवुड की कीमत की कॉपी बताई जाती है. (फोटो: पोस्टर)
अब आते हैं पाकिस्तानी पंजाबी फिल्म शेर खान पर. ये 1981 की एक एक्शन म्यूजिकल फिल्म थी जिसे युनीस मलिक ने डायरेक्ट किया तो अनवर कमल पाशा ने प्रोड्यूस. फिल्म में सुल्तान राही, अंजुमन, इकबाल हसन और मुस्तफा कुरैशी ने लीड रोल प्ले किया था. (फोटो: पोस्टर)
शेर खान न सिर्फ ब्लॉकबस्टर हुई बल्कि पाकिस्तान के सिनेमा के इतिहास में एक रिकॉर्ड भी बनाने में कामयाब हुई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर डायमंड जुबली मना ई थी. ये पाकिस्तान के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में भी शुमार रही. 5 साल तक तो कई थिएटर में लगी रही तो लंबे समय तक थिएटर हाउसफुल रहे. (फोटो: पोस्टर)
शेर खान फिल्म से ही एक्ट्रेस अंजुमन को रातोंरात फेम मिला था. इसके बाद तो अंजुमन और सुल्तान राही ने साथ में खूब काम किया. पाकिस्तानी पंजाबी सिनेमा में दोनों को लेकर दावा किया जाता है कि करीब 117 फिल्मों में दोनों ने साथ में काम किया. (फोटो: पोस्टर)

