• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने चलाया सेवा अभियान

JK Gupta by JK Gupta
September 17, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0….


— पांच स्थानों पर रक्तदान शिविर, 51 लोगों ने किया रक्तदान; अस्पतालों व वृद्धाश्रम में बांटे फल


Sonbhadra। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की ओर से जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले में पांच स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाए गए, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेते हुए कुल 51 यूनिट रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर मेडिकल कॉलेज लोढ़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल, साईं हॉस्पिटल राबर्ट्सगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में आयोजित हुए। मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, घोरावल सीएचसी में विधायक अनिल कुमार मौर्या व जिला प्रभारी अनिल सिंह, साईं हॉस्पिटल में सदर विधायक भूपेश चौबे, चोपन सीएचसी में ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गोंड़ तथा म्योरपुर सीएचसी में राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड मौजूद रहे।

इसके अलावा अस्पतालों में भर्ती मरीजों और वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल वितरित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और सामाजिक सहयोग का संदेश दिया।

जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी है। उनके जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्यों के माध्यम से मना रहे हैं। रक्तदान से जरूरतमंदों को मदद मिलती है और फल वितरण के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सेवा पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, रजनीश रघुवंशी, बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर चन्द्रवंशी, संतोष शुक्ला, अनिल सिंह, प्रमिला जायसवाल, मंजू गिरी, पुष्पा सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, शिवम सिंह राजपूत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous Post

‘जमीन खरीदकर चेक दिया, सब बाउंस….’, नोएडा में भूमि घोटाले का बड़ा आरोप, परिवारों ने बयां किया दर्द

Next Post

4 साल तक हाउसफुल रही 1981 की पाकिस्तानी फिल्म, धर्मेंद्र ने कॉपी करके खूब छापे नोट, माधुरी ने ठुकराया था रोल

Next Post
4 साल तक हाउसफुल रही 1981 की पाकिस्तानी फिल्म, धर्मेंद्र ने कॉपी करके खूब छापे नोट, माधुरी ने ठुकराया था रोल

4 साल तक हाउसफुल रही 1981 की पाकिस्तानी फिल्म, धर्मेंद्र ने कॉपी करके खूब छापे नोट, माधुरी ने ठुकराया था रोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.