• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Haiwaan Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर टूटी ‘हैवान’ की कमर, थिएटर्स में ऑडियंस के लिए तरस गई फिल्म, छठे दिन लाखों में सिमटा कलेक्शन

Admin by Admin
September 17, 2026
in मनोरंजन
0
Haiwaan Box Office Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर टूटी ‘हैवान’ की कमर, थिएटर्स में ऑडियंस के लिए तरस गई फिल्म, छठे दिन लाखों में सिमटा कलेक्शन


Last Updated:September 17, 2026, 12:33 IST

अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो चुका है. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी 100 करोड़ से ज्यादा के बजट वाली यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को तरस रही है. पहले वीकेंड के बाद से ही फिल्म की कमाई में लगातार भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. बुधवार यानी छठे दिन फिल्म का कलेक्शन लाखों में सिमटकर रह गया. अब तक यह मूवी भारत में 10 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है.

ख़बरें फटाफट

बॉक्स ऑफिस पर टूटी अक्षय की 'हैवान' की कमर, छठे दिन लाखों में सिमटा कलेक्शनZoom

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला ‘हैवान’ का जादू. (फोटो साभार: IMDb)

नई दिल्ली. अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से पस्त हो चुकी है. डायरेक्टर प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले ही दिन से दर्शकों को खींचने में नाकाम रही. शुक्रवार को महज 3 करोड़ रुपये की खराब ओपनिंग के बाद खराब वर्ड ऑफ माउथ और निगेटिव रिव्यूज ने इसकी कमर तोड़ दी. सैफ और अक्षय की ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर हांफने लगी है. चलिए आपको बताते हैं कि प्रियदर्शन की इस मूवी ने भारत में अब तक कितना बिजनेस कर लिया है.

‘हैवान’ फिल्म ने अपने पहले वीकेंड में जैसे-तैसे 7.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, लेकिन सोमवार आते ही इसके कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई. मंडे को फिल्म महज 70 लाख रुपये ही कमा सकी और मंगलवार को भी कमाई का यही हाल रहा. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्ल के मुताबिक, छठे दिन यानी बुधवार को फिल्म की कमाई और गिरकर सिर्फ 55 लाख रुपये रह गई.

6 दिनों में 10 करोड़ भी नहीं कमा पाई ‘हैवान’

इसके साथ ही भारत में अब तक ‘हैवान’ फिल्म का कुल कलेक्शन 9.30 करोड़ रुपये ही हो पाया है. विदेशों में भी ‘हैवान’ कोई कमाल नहीं दिखा पाई है. ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने अब तक कुल 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. अगर वर्ल्डवाइड की बात करें, तो फिल्म का टोटल ग्रोस कलेक्शन 14.36 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सका है.

100 करोड़ से ज्यादा है फिल्म का बजट

हालांकि मेकर्स ने ‘हैवान’ के ऑफिशियल बजट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का बजट करीब 100 से 115 करोड़ रुपये के बीच है. बजट के आंकड़े और महज 14 करोड़ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तुलना करें तो साफ है कि अक्षय-सैफ की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी डिजास्टर साबित हो चुकी है.

क्या है ‘हैवान’ फिल्म की कहानी?

फिल्म ‘हैवान’ की कहानी श्याम (सैफ अली खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बहुमंजिला इमारत में मेंटेनेंस मैनेजर है और देखने में असमर्थ है. कहानी में मोड़ तब आता है जब श्याम की जिंदगी में परशुराम (अक्षय कुमार) की एंट्री होती है. वह एक खूंखार और सनकी सीरियल किलर, जो सिर्फ और सिर्फ बदले की आग में जल रहा है. परशुराम सबसे पहले जज प्रधान (बोमन ईरानी) की बेरहमी से हत्या कर देता है, क्योंकि उसका मानना है कि जज ने उसे झूठे केस में फंसाकर सजा सुनाई थी.

मोहनलाल ने ‘हैवान’ में किया कैमियो

बदला पूरा करने के बाद अब उसकी अगली शिकार जज की बेटी नंदिनी है. खास बात यह है कि नंदिनी कहां छिपी है, यह राज सिर्फ श्याम को पता है. इसके बाद शुरू होता है ताकत और दिमाग का सांस थमा देने वाला असली खेल. इस फिल्म में श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम किरदारों में नजर आते हैं, जबकि मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल का एक जबरदस्त कैमियो देखने को मिलता है.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

September 17, 2026, 12:33 IST





Source link

Previous Post

कृष्ण से कितनी बड़ी थीं राधा? आखिर क्यों बरसाने की लाडली ने जन्म लेते ही नहीं खोली थीं आंखें, जानें सब

Next Post

UP Teacher Bharti: ’10 हजार शिक्षकों की नौकरी चली जाएगी’, 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में SC में क्या हुआ?

Next Post
UP Teacher Bharti: ’10 हजार शिक्षकों की नौकरी चली जाएगी’, 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में SC में क्या हुआ?

UP Teacher Bharti: '10 हजार शिक्षकों की नौकरी चली जाएगी', 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में SC में क्या हुआ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.