Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 17 September 2026 : मेष राशि के लिए आज शुभ रंग लाल और नारंगी होगा. शुभ अंक 1 और 5 है. सूर्य देव को जल जरूर अर्पित करें. आज खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. प्यार और रिश्तों में अनबन होने का खतरा है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज राहुकाल दोपहर 1:24 बजे से 2:56 बजे तक रहेगा. इस अवधि में कोई नया या शुभ कार्य न करें. आज शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन गुस्सा और तनाव से सिरदर्द या बीपी बढ़ सकती है. पार्टनर के साथ गलतफहमी से बचें, खुलकर बात करें. नया रिश्ता बनने की संभावना है.
Aaj Ka Mesh Rashifal 17 September 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों को आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, वरना धन हानि हो सकती है. प्यार और रिश्तों में अनबन होने का खतरा है. हालांकि, जीवनसाथी के साथ बातचीत को सकारात्मक रखें, जिससे विशेष लाभ होगा. आज ऋतु वर्षा है. मास भाद्रपद है. पक्ष शुक्ल है. तिथि षष्ठी है, जो सुबह 10:48 बजे तक रहेगी. इसके बाद सप्तमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी. नक्षत्र अनुराधा है, जो शाम 7:53 बजे तक रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र शुरू होगा. योग विष्कुंभ है, जो दोपहर 12:49 बजे तक रहेगा. करण तैतिल है, जो सुबह 10:48 बजे तक रहेगा, इसके बाद गर करण लगेगा. आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे, जबकि सूर्य सिंह राशि में होंगे. सूर्योदय 5:44 बजे और सूर्यास्त 6:00 बजे होगा. आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:27 बजे से दोपहर 12:17 बजे तक रहेगा. राहुकाल दोपहर 1:24 बजे से 2:56 बजे तक रहेगा. इस अवधि में कोई नया या शुभ कार्य शुरू करने से बचें.
Ganesh Visarjan : गणेश विसर्जन क्यों जरूरी? अयोध्या के पंडित ने बताया सीक्रेट, जानिए शुभ मुहूर्त
ऐसे संभाले घर
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज प्यार और रिश्तों में थोड़ा सा उतार-चढ़ाव हो सकता है. पार्टनर के साथ गलतफहमी से बचें, खुलकर बात करें. अविवाहित लोगों के जीवन में नया रिश्ता बनने की संभावना है. परिवार में सहयोग बना रहेगा. किसी सदस्य के साथ छोटी बहस हो सकती है, लेकिन जल्दी सुधार हो जाएगा. घर का माहौल सामान्य रहेगा और सकारात्मक भरा रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अचानक खर्च सामने आ सकता है. निवेश करने से पहले सोच-समझ के निर्णय लें. पुराना अटका धन मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा. बॉस या वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत को नोटिस करेंगे. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापारियों के लिए नए सौदे मिलने के योग हैं.
आज के उपाय
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के लिए शुभ रंग लाल और नारंगी होगा. शुभ अंक 1 और 5 होगा. आज सूर्य देव को जल अर्पित करें. हनुमान जी का पूजन करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें. लाल फूल और गुड़ का दान करें. इससे आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें
