• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. विकसित भारत क्विज’ में युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का मौका

JK Gupta by JK Gupta
September 16, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


— 30 सितंबर तक 15 से 29 वर्ष के युवा कर सकेंगे प्रतिभाग, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का अवसर


Sonbhadra । युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने और उनके नेतृत्व, नवाचार व रचनात्मक विचारों को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत क्विज’ का आयोजन किया जा रहा है। जिला युवा अधिकारी से स्वाति मिश्रा मेरा युवा भारत, सोनभद्र ने जनपद के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं से इसमें अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की है। प्रश्नोत्तरी में 30 सितंबर तक भाग लिया जा सकेगा और यह 22 भाषाओं में आयोजित हो रही है।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव को वर्ष 2025 में नया स्वरूप देते हुए ‘विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद’ के रूप में आयोजित किया गया था। इसी क्रम में 30वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव-विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, नवाचार, रचनात्मक चिंतन और समाधान आधारित दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।

‘विकसित भारत क्विज’ पहला चरण है, जो 17 अगस्त से 30 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद 5 से 9 अक्टूबर तक निबंध लेखन, 10 से 16 नवंबर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिता, 17 नवंबर से 7 दिसंबर तक राज्य स्तरीय युवा संवाद और 10 से 12 जनवरी 2027 तक राष्ट्रीय युवा संवाद आयोजित होगा।

प्रतियोगिता में सुशासन, नागरिक सेवाएं, जलवायु सुरक्षा, युवा विकास, सतत औद्योगिकीकरण, प्राकृतिक संसाधन, उद्यमिता, हरित विकास, जनजातीय नेतृत्व, पर्यटन, प्रौद्योगिकी, नवाचार और रोजगार क्षमता समेत विभिन्न विषयों पर युवाओं को अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा।

विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं का चयन राष्ट्रीय युवा संवाद के लिए किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय मंच पर अपने विजन और नवाचार प्रस्तुत करने तथा प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा। अधिकारियों ने पात्र युवाओं से समय सीमा के भीतर क्विज में भाग लेने की अपील की है।

Previous Post

घोरावल. मजदूरों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

Next Post

The Paradise First Review: ‘फर्स्ट हाफ सुपरहिट मगर’, ‘द पैराडाइज’ में नानी की परफॉर्मेंस कल्पना से परे

Next Post
The Paradise First Review: ‘फर्स्ट हाफ सुपरहिट मगर’, ‘द पैराडाइज’ में नानी की परफॉर्मेंस कल्पना से परे

The Paradise First Review: 'फर्स्ट हाफ सुपरहिट मगर', 'द पैराडाइज' में नानी की परफॉर्मेंस कल्पना से परे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.