सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ के नकली नोट का मामला, एक और आरोपी गिरफ्तार
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट मिलने के मामले में NIA ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. NIA ने सहारनपुर से आदेश चौधरी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को NIA की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. जांच में सामने आया है कि आरोपी आदेश चौधरी एक सिक्योरिटी एजेंसी की कैश वैन चलाता था. कैश वैन चालक होने के कारण उसका करेंसी चेस्ट में आना-जाना लगा रहता था. इसी वजह से वह बिना ज्यादा रोक-टोक के बैंक की करेंसी चेस्ट तक पहुंच जाता था.
नदी पार करते समय हादसा, मां-बेटी और बेटे की डूबने से मौत; कल से थे लापता
नदी पार करते समय एक ही परिवार के तीन लोगों के साथ बड़ा हादसा हो गया. पानी में डूबने से मां, बेटी और बेटे की मौत हो गई. तीनों मंगलवार से लापता थे. बुधवार को तीनों के शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि तीनों नदी पार कर रहे थे. इसी दौरान वे पानी में डूब गए. हादसे के बाद से ही परिवार के लोग और पुलिस तीनों की तलाश में जुटे थे. काफी तलाश के बाद तीनों के शव बरामद किए गए. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के पकड़ी स्थित बोकड़ा स्थान का बताया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.
मेरठ कॉलेज में छात्र गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल, 5 युवक हिरासत में
मेरठ कॉलेज में वर्चस्व को लेकर छात्र गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ युवक आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत में लिया है. पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल अन्य युवकों की भी पहचान करने में जुटी है. बताया जा रहा है कि छात्रों के दो पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई. कॉलेज परिसर में मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. यह पूरा मामला लाल कुर्ती थाना क्षेत्र के मेरठ कॉलेज का है.
शामली: गोंडा-अयोध्या हत्याकांड और चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के विरोध में प्रदर्शन
गोंडा-अयोध्या हत्याकांड और चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के विरोध में आजाद समाज पार्टी (ASP) के कार्यकर्ताओं ने शामली में प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ विरोध जताया. कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम डीएम के माध्यम से ज्ञापन सौंपा. इसमें चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई. साथ ही हमले के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई और चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठाई गई. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पंचायत सहायकों से जुड़े मुद्दे भी उठाए. इसके अलावा 68,500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण और धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों को लेकर भी अपनी मांगें रखीं. ASP कार्यकर्ताओं ने कहा कि गोंडा-अयोध्या हत्याकांड और चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले जैसे मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.
औरेया में बोरिंग ऑपरेटर ने दी जान
औरैया जिले में हेंडपंप बोरिंग ऑपरेटर ने फांसी लगाकर दी जान. परिजनों ने शराब की लत और पहले भी खुदकुशी की कोशिश की बात बताई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा. औरैया जिले में अजीतमल इलाके के जगन्नाथपुर गांव की घटना.
झोलाछाप डॉक्टर की इलाज से मासूम की मौत
शाहजहांपुर जिले में झोलाछाप के इलाज से 6 साल के मासूम बच्चे की मौत. मासूम आरव के पेट में दर्द होने पर परिजन डॉक्टर पास पहुंचे थे. डॉक्टर फिजिशियन का बोर्ड लगाकर क्लीनिक चला रहा था. डॉक्टर क्लीनिक से फरार हुआ. डॉक्टर के पास कोई भी मेडिकल डिग्री नहीं है. परिजनों ने शव रख कर पुवायां निगोही मार्ग बंद किया. मौके पर थाना सिधौली और थाना निगोही की पुलिस मौजूद. आरोपी झोला छाप डॉक्टर शिव शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग. थाना सिधौली इलाके के मियांपुर की घटना.
प्रतापगढ़ में कपल ने की खुदकुशी
प्रतापगढ़ जिले में प्रेमी जोड़े ने की सुसाइड. शादीशुदा प्रेमिका ने घर फांसी लगा कर दी जान. जबकि प्रेमी ने अपने घर पर खाया जहर. इलाज के दौरान प्रेमी जोड़े की मौत. घटना से परिजनों में मचा कोहराम. दोनो के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजा. सालों से दोनों करते थे प्रेम प्रसंग. महिला की मई में हुई थी शादी. रानीगंज कोतवाली के कुंभापुर गांव की घटना.
अयोध्या में युवती की मिली लाश
अयोध्या में अज्ञात युवती का मिला शव. युवती के गले पर चोट के निशान. पानी में मिला अज्ञात युवती का शव. बाढ़ के पानी में शव के बह के आने की जताई जा रही है संभावना. कोतवाली के दशरथ पथ के किनारे पानी भरे गड्ढे में मिला. अज्ञात युवती का शव. पुलिस मौके पर मौजूद. शव कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस. अयोध्या कोतवाली क्षेत्र का मामला.
कुशीनगर की शुगर मिल में चोरी
कुशीनगर जिले में पडरौना शुगर मिल में हो रही चोरी. चोरों ने लगभग 35 कंप्यूटर तोड़कर किया चोरी. मिल में लगे बड़े बड़े मोटर हुए चोरी. महंगे कलपुर्जों की हो रही चोरी. गैस कटर से काटकर मशीनों की हो रही चोरी. टरबाइन मशीन में लगे कीमती धातुओं की चोरी. जिला प्रशासन के कब्जे में है पडरौना शुगर मिल. शुगर मिल की रखवाली के लिए गार्ड की है तैनाती. केन्द्रीय कपड़ा मंत्रालय के अधीन इस चीनी मिल को चलाने का हो चुका है कई प्रयास.
औरेया में पलट गई स्कूली बस
औरैया जिले में स्कूली बस पलटने से मचा हड़कंप. ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा. सौरभ अकैडमी की स्कूली बस करीब 30 बच्चों को लेकर जा रही थी. इसी दौरान बस के ब्रेक फेल होने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई. तीस स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस हुई हादसे का शिकार. आधा दर्जन की संख्या में स्कूली बच्चे हुए घायल. सूचना मिलने के बाद स्थानीय थाना पुलिस और आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य से बच्चों को सुरक्षित बस से निकाला. औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के कानपुर मार्ग पर बबनौती मोड़ के पास बड़ा हादसा हुआ.
आगरा में सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग
आगरा के किरावली थाना क्षेत्र में देर रात बड़ा हादसा होने से टल गया. घर में रखा गैस से भरा सिलेंडर अचानक फट गया, जिससे घर में भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया. बताया जा रहा है कि बेटी की शादी के चलते परिवार ने घर में सामान और सिलेंडर जुटाकर रखे थे. गनीमत रही कि हादसे के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था. सूचना मिलने पर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, हालांकि टीम के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया.
राम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में तीन आरोपियों की जमानत पर आज सुनवाई
अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में आरोपियों की जमानत अर्जियों पर आज एंटी करप्शन कोर्ट में सुनवाई होगी. रमा शंकर मिश्रा, मनीष यादव और अविनाश शुक्ला की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई होनी है. वहीं अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे की जमानत पर 17 सितंबर को सुनवाई होगी. राम शंकर यादव उर्फ टीनू और सुभाष श्रीवास्तव की जमानत अर्जी पर 19 सितंबर को सुनवाई प्रस्तावित है. सभी आरोपियों की जमानत अर्जियां 5 सितंबर को कोर्ट में दाखिल की गई थीं.
मेरठ के शास्त्री नगर में बुलडोजर एक्शन शुरू, सेक्टर 6 को छावनी में बदला गया
मेरठ के शास्त्री नगर में अवैध मार्केट और मकानों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है. कार्रवाई को देखते हुए सेक्टर 6 को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और इलाके में बैरिकेडिंग की गई है. प्रशासन 21 सितंबर को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दाखिल करेगा. कार्रवाई की सूचना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और विरोध के लिए लोग जुटने लगे हैं. स्थिति को देखते हुए पुलिस और एलआईयू की टीम सक्रिय है. मामला थाना नौचंदी क्षेत्र के सेंट्रल मार्केट और सेक्टर 6 का है.
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देने को मंजूरी
अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए रामनगरी में NSG का रीजनल हब बनाया जाएगा. मिल्कीपुर तहसील के ग्राम पूरे लालखां में 26 हेक्टेयर यानी करीब 65 एकड़ बंजर भूमि NSG को निःशुल्क हस्तांतरित की जाएगी. योगी कैबिनेट की बैठक में भूमि आवंटन के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है. रीजनल हब बनने से अयोध्या में NSG कमांडो और आधुनिक सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता बढ़ेगी तथा जरूरत पड़ने पर त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता मजबूत होगी. इससे अयोध्या के साथ आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में भी NSG की पहुंच बेहतर होगी. हब के संचालन के लिए जरूरी आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा और भूमि हस्तांतरण गृह मंत्रालय के पक्ष में किया जाएगा. इससे पहले कैंट क्षेत्र के मीरनघाट में 8 एकड़ नजूल भूमि NSG सेंटर के लिए दी जा चुकी है, जहां निर्माण प्रक्रिया शुरू हो गई है.
पत्नी को अवैध पिस्टल दिखा रहा था युवक, गोली लगने से मौत, आत्महत्या या हादसे की जांच
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के महिपालखेड़ा में संदिग्ध हालात में गोली लगने से 29 वर्षीय यथार्थ शंकर यादव की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि देर रात यथार्थ अपनी पत्नी को अवैध पिस्टल दिखा रहा था, इसी दौरान गोली चल गई. पुलिस आत्महत्या या गलती से गोली चलने समेत दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है. यथार्थ एक मंदिर की देखरेख करता था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से अवैध पिस्टल बरामद की है और मामले की जांच जारी है.
ग्राइंडर से ताला काटकर घर में घुसे चोर, 25 लाख के जेवर और नकदी उड़ाई
आगरा में चोरों ने एक घर का ताला ग्राइंडर से काटकर लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर घर में रखे सोने चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए. चोरी किए गए जेवरों की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस के साथ डीसीपी भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
नाबालिग से दुष्कर्म और धमकी के मामले में आरोपी को उम्रकैद, एक लाख का जुर्माना
प्रयागराज में नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पोक्सो कोर्ट ने आरोपी अतुल सरोज को उम्रकैद की सजा सुनाई है. कोर्ट ने दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. इसके अलावा धारा 506 आईपीसी के तहत दो साल की कैद और दो हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई गई है. स्पेशल जज पोक्सो एक्ट पंकज श्रीवास्तव की अदालत ने अभियोजन की दलीलों और बचाव पक्ष को सुनने के बाद यह फैसला सुनाया.
हरदोई में सोती पत्नी का चाकू से गला रेता, सिर धड़ से अलग, पति पर हत्या का आरोप
हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में पति पर सो रही पत्नी की चाकू से हत्या करने का आरोप लगा है. आरोप है कि अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी का गला रेत दिया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
अमेठी में बिजली कटौती से हाहाकार, सांसद किशोरी लाल शर्मा ने सीएम योगी को लिखा पत्र
अमेठी में अघोषित बिजली कटौती को लेकर सांसद किशोरी लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. सांसद ने पत्र के जरिए अघोषित कटौती रोकने के लिए हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने कहा कि अमेठी में रात के समय करीब 6 से 8 घंटे तक बिजली कटौती होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सांसद ने मुख्यमंत्री से संबंधित अधिकारियों को बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुधारने के निर्देश देने की मांग की है.
सोनभद्र में इलेक्ट्रिकल दुकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी, सीसीटीवी में दिखे तीन संदिग्ध
सोनभद्र के अनपरा में चोरों ने एक इलेक्ट्रिकल दुकान का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया. चोर दुकान से एल्यूमिनियम के 8 बोरे और कॉपर वायर के 6 बोरे ले गए. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें युवती समेत तीन संदिग्ध दुकान में घुसते दिखाई दे रहे हैं. पड़ोसी दुकान के कैमरे में ई-रिक्शा से सामान ले जाते हुए भी संदिग्धों के दिखने का दावा किया जा रहा है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है.
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़, चोरी के मामले में वांछित बदमाश पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और स्वाट टीम की वांछित बदमाश रंजीत से मुठभेड़ हो गई. पुलिस के मुताबिक कार सवार बदमाश ने टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई. घायल रंजीत को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह फरीदाबाद, हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है और उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस ने एक अर्टिगा कार और चोरी किए गए दो ट्रकों के एसीएम भी बरामद करने का दावा किया है.
इटावा में जहर मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाने के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, भाई की मौत
इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र के सौथना गांव में जहर मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है. आरोप है कि 13 सितंबर को एक महिला के पति और जेठ ने उसे और उसके भाई को जहर मिली कोल्ड ड्रिंक पिला दी. इसके बाद महिला का भाई की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर हो गई. महिला की तहरीर पर पति और जेठ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सोनभद्र में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से दर्ज हैं 24 मुकदमे
सोनभद्र में एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी मंजूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. एसओजी और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे चंदौली के बहादुरपुर से 15 सितंबर की शाम करीब 5:45 बजे गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक आरोपी लगातार फरार चल रहा था, जिसके बाद एसपी ने 7 सितंबर को उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से कुल 24 मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं.
इटावा में कार चालक से मारपीट और फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद
इटावा के जवानतनगर थाना क्षेत्र में कार चालक से मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शंकर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर को कानपुर देहात से गुरुग्राम जा रही कार के चालक के साथ बलैयापुर के पास मारपीट कर फायरिंग की गई थी. मामले में तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
मेरठ में गोकशी की घटनाओं पर पुलिस एक्शन, मुठभेड़ में दो आरोपी घायल
मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस के मुताबिक गोकशी करने जा रहे दो बदमाश जावेद और शाह आलम को पुलिस की गोली लगी, जिसके बाद दोनों घायल हो गए. दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी पहले भी गोकशी की घटनाओं में शामिल रहे हैं. उनके कब्जे से अवैध हथियार, गोकशी के उपकरण और बाइक बरामद की गई है. कार्रवाई थाना कंकरखेड़ा पुलिस और स्वाट टीम ने की.
