• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शक्तिनगर. दर्दनाक हादसा तेरह वर्षीय छात्र ने आत्महत्या की, घटना से लोग स्तब्ध

JK Gupta by JK Gupta
September 16, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..


एनटीपीसी सिगरौली परियोजना के आवासीय परिसर विद्युत विहार कालोनी में स्थिति संत जोसफ स्कूल में कक्षा आठ के छात्र ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| बुधवार को 6ए 191 निवासी के एस वर्मा के पुत्र वैभव कुमार वर्मा सुबह अपने स्कूल संत जोसफ स्कूल में परीक्षा देने गया|

परीक्षा देकर घर वापस आया तो अपना मोबाईल अपने छोटे भाई को देकर कमरे के अंदर चला गया कुछ देर बाद मोबाईल पर फोन आया तो छोटे भाई ने बात कराने के लिए कमरे में अंदर गया तो वह पंखे में दुपट्टे से लटक रहा था वह बाहर आकर शोर मचाया तो आस पास के लोग इकट्ठा हो गए| पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस छात्र को नीचे उतरवाकर परियोजना के संजीवनी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहाँ डॉक्टर ने जाँच के उपरांत मृत घोषित कर दिया|

घटना के समय छात्र के माता पिता अपने अपने ड्यूटी पर गए थे मृतक की माँ प्राथमिक विद्यालय कोटा बाबू चिल्काडाड में शिक्षिका है,घटना के जानकारी होने पर जब वह चिकित्सालय पहुंची तो अपने बच्चे का शव देखकर बेहोश हो गयी जिसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया|

घटना की जानकारी होने पर पूरे कालोनी परिसर में शोक की लहर दौड़ गयी हर कोई समझ नही पा रहा था की आखिर इतनी कम उम्र में आत्महत्या क्योंकि यह लोगों में कौतुहल बना रहा| पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धि भेज दिया|

Previous Post

सोनभद्र. 21 सितंबर से शुरू होगा 35 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण

Next Post

‘मुक्का मारूंगा..’, सेट पर भिड़ गए थे मनोज तिवारी-रवि किशन, 6 घंटे लटक गई शूटिंग, आम्रपाली ने सुनाया किस्सा

Next Post
‘मुक्का मारूंगा..’, सेट पर भिड़ गए थे मनोज तिवारी-रवि किशन, 6 घंटे लटक गई शूटिंग, आम्रपाली ने सुनाया किस्सा

'मुक्का मारूंगा..', सेट पर भिड़ गए थे मनोज तिवारी-रवि किशन, 6 घंटे लटक गई शूटिंग, आम्रपाली ने सुनाया किस्सा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.