संवाददाता@वीरेंद्र यादव….

अभियंता दिवस के अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली में बीई विभाग के तत्वावधान में स्टेशन स्तरीय प्रोफेशनल सर्किल कन्वेंशन-2026 का आयोजन किया गया। सम्मेलन में परियोजना के विभिन्न विभागों की 16 टीमों ने तकनीकी ज्ञान, नवाचार, टीम भावना और व्यावसायिक उत्कृष्टता से जुड़े विषयों पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। प्रत्येक टीम में अधिकतम चार सदस्य शामिल रहे।
कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक ई. प्रभाकर राव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, प्रतिभागी टीमों के सदस्य और कार्यकारी प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए गठित निर्णायक मंडल में ए. शिव कुमार, अपर महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन), प्रगीत उपाध्याय, एजीएम (यांत्रिक अनुरक्षण-बॉयलर अनुरक्षण) तथा के.एस. वेंकटरामन, अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा) शामिल रहे। निर्णायकों ने टीमों की विषय-वस्तु, प्रस्तुतीकरण, नवाचार और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता में ईएमडी की टीम ‘पावर क्वेस्ट’ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। एयू एवं ईएमजी की टीम ‘व्हाइट डायमंड’ प्रथम उपविजेता तथा बीएमडी की टीम ‘संरक्षण’ द्वितीय उपविजेता रही।

सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों ने अपने तकनीकी अनुभव, नए विचार और कार्यक्षेत्र में सुधार से जुड़े नवाचार साझा किए। आयोजन ने कर्मचारियों को अपनी प्रतिभा और सामूहिक कार्यक्षमता प्रदर्शित करने के साथ-साथ एक-दूसरे से सीखने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम ने एनटीपीसी सिंगरौली में ज्ञान-साझाकरण, नवाचार और निरंतर व्यावसायिक विकास की संस्कृति को मजबूत करने का संदेश दिया।
