• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रानी मुखर्जी की सीक्रेट शादी में ड्रोन ने बढ़ाई टेंशन, भागे आदित्य चोपड़ा? 7 दिन में हुई तैयारी, 13 थे मेहमान

Admin by Admin
September 16, 2026
in मनोरंजन
0
रानी मुखर्जी की सीक्रेट शादी में ड्रोन ने बढ़ाई टेंशन, भागे आदित्य चोपड़ा? 7 दिन में हुई तैयारी, 13 थे मेहमान

[ad_1]

Last Updated:September 16, 2026, 15:00 IST

बॉलीवुड में कुछ शादियां ऐसी रही हैं, जिनकी तस्वीरें और वीडियो पाने के लिए फैंस सालों तक इंतजार करते रहे. रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की शादी भी ऐसी ही थी. दोनों ने 21 अप्रैल 2014 को इटली में शादी की थी. यह शादी इतनी प्राइवेट रखी गई थी कि इसकी खबर भी शादी के बाद सामने आई. अब इस सीक्रेट वेडिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है. फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने इस शादी को लेकर मजेदार खुलासे किए हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और चर्चित जोड़ियों में शुमार एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और जाने-माने फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा बेहद प्राइवेट रहे हैं. साल 2014 में जब पूरा देश इस कपल की शादी के कयास लगा रहा था, तब दोनों ने इटली में बेहद खामोशी से सात फेरे लेकर सबको चौंका दिया था. अब करीब 12 साल बाद इस सीक्रेट वेडिंग का सबसे मजेदार और अनसुना किस्सा मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने जगजाहिर किया है.

सब्यसाची ने हाल ही में रानी मुखर्जी के साथ बातचीत में उनकी शादी से जुड़ी यादें साझा कीं. उन्होंने बताया कि रानी की सीक्रेट वेडिंग में करीब 15 लोगों की बात थी, लेकिन आखिर में सिर्फ 13 लोगों को आने की अनुमति थी. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी को इतना प्राइवेट इसलिए रखा गया था कि बाहरी दुनिया तक इसकी कोई जानकारी न पहुंचे. फाइल फोटो. 

उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि शादी के दौरान आदित्य चोपड़ा ड्रोन का पीछा कर रहे थे. यह सुनकर रानी जोर से हंस पड़ीं. सब्यसाची ने यह भी बताया कि रानी ने उन्हें शादी का आउटफिट तैयार करने के लिए सिर्फ एक हफ्ते का वक्त दिया था. फाइल फोटो. 

Add News18 as
Preferred Source on Google

सब्यसाची ने यह भी बताया कि रानी पहली ऑफिशियल ‘सब्यसाची ब्राइड’ थीं. रानी ने शादी के लिए उन्हें सिर्फ एक हफ्ते का वक्त दिया था. सब्यसाची के मुताबिक, रानी एक दिन लंच पर आईं और कहा कि वह शादी कर रही हैं और उनके पास सिर्फ 7 दिन हैं. उन्होंने बहुत ही कम समय में रानी का ब्राइडल लहंगा तैयार किया था. सब्यसाची आज भी बॉलीवुड में केवल रानी के लिए ही कस्टमाइज्ड आउटफिट्स बनाते हैं क्योंकि वे रानी को बॉलीवुड का हिस्सा नहीं, बल्कि अपने परिवार जैसा मानते हैं. फाइल फोटो. 

फिल्ममेकर करण जौहर भी मेहमानों में शामिल थे. आदित्य चोपड़ा ने उन्हें खास तौर पर चेतावनी दी थी कि अगर शादी की खबर लीक हुई तो इसकी जिम्मेदारी उन्हीं की होगी. करण ने बाद में बताया था कि वह शादी को लेकर काफी तनाव में थे. उस वक्त उनकी फिल्म ‘2 स्टेट्स’ रिलीज होने वाली थी और लोगों को लग रहा था कि वह फिल्म की रिलीज के समय मुंबई से बाहर क्यों हैं. यहां तक कि करण ने अपनी मां हीरू जौहर से भी शादी की असली वजह छिपाई थी. फाइल फोटो. 

रानी और आदित्य की शादी को अब 12 साल से ज्यादा हो चुके हैं. लेकिन दोनों ने आज तक शादी की तस्वीरें सार्वजनिक नहीं की हैं. रानी ने पिछले साल कहा था कि शादी की 25वीं सालगिरह पर तस्वीरें जारी करना अच्छा आइडिया हो सकता है. फाइल फोटो. 

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि उनके पति बेहद प्राइवेट इंसान हैं और शायद वह ऐसा नहीं चाहेंगे. शादी के एक साल बाद 2015 में दोनों बेटी आदिरा के माता-पिता बने. कपल ने आजतक अपनी बेटी का फेस भी रिवील नहीं किया है. फाइल फोटो. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 16, 2026, 15:00 IST

[ad_2]

Source link

Views: 110
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सलखन. सब स्टेशन की हालत खराब, अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण त्रस्त, उपभोक्ताओं में आक्रोश

Next Post

सोनभद्र. क्षमा, संयम और आत्मचिंतन के साथ पर्युषण पर्व का समापन

Next Post

सोनभद्र. क्षमा, संयम और आत्मचिंतन के साथ पर्युषण पर्व का समापन

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement