• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 25 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार, 24 मुकदमों में रहा है आरोपी

JK Gupta by JK Gupta
September 16, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददात@विशाल टंडन…


एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को एसओजी और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में कुल 24 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सात सितंबर को 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।

पुलिस के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 09/2026 में धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मंजूर पुत्र करीमुल्ला, निवासी उरमौरा वांछित था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।

इसी क्रम में 15 सितंबर को शाम 5:45 बजे एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने बहादुरपुर, चंदौली से मंजूर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसके आपराधिक इतिहास में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, गैंगस्टर एक्ट, आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मुकदमे शामिल हैं।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, कांशीराम आवास चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक योगेन्द्र पाण्डेय, एसओजी के कांस्टेबल अजीत यादव, अजीत कुमार व रितेश सिंह पटेल तथा रॉबर्ट्सगंज थाने के कांस्टेबल मनीष यादव शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Previous Post

लल्ला यादव, बृजेश यादव, निहाल अली… सपा नेता पवन यादव के हत्यारे पकड़े गए, बेटे ने की एनकाउंटर की मांग

Next Post

नाना पाटेकर के दो रूप: एक नरम, एक गरम! क्यों आता है इतना गुस्सा? 1.5 करोड़ की गाड़ी छोड़ किसानों को दी पूरी रकम

Next Post
नाना पाटेकर के दो रूप: एक नरम, एक गरम! क्यों आता है इतना गुस्सा? 1.5 करोड़ की गाड़ी छोड़ किसानों को दी पूरी रकम

नाना पाटेकर के दो रूप: एक नरम, एक गरम! क्यों आता है इतना गुस्सा? 1.5 करोड़ की गाड़ी छोड़ किसानों को दी पूरी रकम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.