• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

लल्ला यादव, बृजेश यादव, निहाल अली… सपा नेता पवन यादव के हत्यारे पकड़े गए, बेटे ने की एनकाउंटर की मांग

Admin by Admin
September 16, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
लल्ला यादव, बृजेश यादव, निहाल अली… सपा नेता पवन यादव के हत्यारे पकड़े गए, बेटे ने की एनकाउंटर की मांग


Last Updated:September 16, 2026, 10:57 IST

Pawan Yadav Murder Case: समाजवादी पार्टी के नेता पवन यादव की हत्या करने वाले आरोपित हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्यारोपित ने बताया कि निजी दुश्मनी के चलते उसने पवन की हत्या की है. वहीं पवन के बेटे ने पिता के हत्यारों की एनकाउंटर की मांग की है.

लल्ला यादव, बृजेश यादव, निहाल अली... सपा नेता पवन यादव के हत्यारे पकड़े गएZoom

समाजवादी पार्टी के नेता पवन यादव की हत्या कर दी गई.

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र में सपा नेता पवन यादव की हत्या के मामले की जांच करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों में लल्ला यादव, बृजेश यादव और निहाल अली शामिल है. पुलिस के मुताबिक वारदात में तीनों आरोपी बाइक से पहुंचे थे. पुलिस ने बताया कि निहाल बाइक चला रहा था. बृजेश बीच में बैठा था और लल्ला सबसे पीछे बैठा था.

लल्ला यादव ने पवन यादव पर की थी फायरिंग
पुलिस के मुताबिक लल्ला यादव ने पवन यादव पर फायरिंग की थी. घटना में प्रयुक्त बाइक और दोनों तमंचे पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में लल्ला ने पवन से व्यक्तिगत दुश्मनी की बात बताई है. पुलिस के मुताबिक 20 हजार रुपये में दो तमंचे और कारतूस खरीदे गए थे. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामदगी की कार्रवाई की.

थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई थी सपा नेता की हत्या
पवन यादव को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई. मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल के डॉक्टरों ने सपा नेता को मृत घोषित किया था. पवन यादव मुंगराव गांव के रहने वाले ते और सपा के जिला सचिव थे. साथ ही पूर्व प्रधान भी रह चुके थे. सपा नेता पर जानलेवा हमला हंडिया थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुआ था, जिससे पुलिस की सक्रियता और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

पवन यादव की हत्या को लेकर क्या बोले डीसीपी
प्रयागराज के DCP गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने कहा, “शाम करीब 5.30 बजे, हंडिया कस्बे में पुलिस को सूचना मिली कि बाइक पर सवार 3 अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है और उसे अस्पताल ले जाया गया है. यह सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. जांच करने पर पता चला कि अस्पताल में उसकी मौत हो गई है. उसकी पहचान पवन यादव के तौर पर हुई है और वह पूर्व ग्राम प्रधान थे. घटनास्थल से कुछ CCTV फुटेज मिले हैं. इस मामले में एक टीम बनाई गई है और सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं. केस दर्ज करने के लिए परिवार वालों के बयान लिए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी चल रही है.”

बेटे ने की पिता के हत्यारों के एनकाउंटर की मांग
पवन यादव की बहन उर्मिला देवी ने कहा, “वे हंडिया जा रहे थे. बाइक पर तीन लोग सवार थे. तभी यह घटना हुई. मुझे नहीं पता कि यह किसने किया. मैं चाहती हूँ कि इसकी जाँच हो.” पवन यादव के बेटे, प्रिंस यादव का कहना है, “इस सरकार के राज में दिन-दहाड़े मेरे पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. प्रशासन से मेरी बस यही मांग है कि वे दोषियों को पकड़ें और एनकाउंटर में उन्हें खत्म कर दें. वे हमारे घर में कमाने वाले अकेले व्यक्ति थे. मुझे उचित मुआवज़ा मिलना चाहिए.”

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…

और पढ़ें

Location :

Allahabad,Uttar Pradesh

First Published :

September 16, 2026, 10:57 IST





Source link

Previous Post

20वीं सालगिरह पर फिर दूल्हा-दुल्हन बने सूर्या-ज्योतिका, चर्च में दोबारा लीं शादी की कसमें

Next Post

सोनभद्र. 25 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार, 24 मुकदमों में रहा है आरोपी

Next Post

सोनभद्र. 25 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार, 24 मुकदमों में रहा है आरोपी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.