• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों आज कहीं साइन करने में न करना ये चूक, आज भाग्य आपके साथ 87%

Admin by Admin
September 15, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों आज कहीं साइन करने में न करना ये चूक, आज भाग्य आपके साथ 87%


Last Updated:September 15, 2026, 00:03 IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 15 September 2026 : मेष राशि को आज कार्यक्षेत्र में सहयोग और संपर्क से लाभ मिल सकता है. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:29 मिनट से 12:18 मिनट तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 7:17 मिनट से लेकर 8:49 मिनट तक होगा. लोकल 18 से विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज वरिष्ठ अधिकारियों और प्रभावशाली व्यक्तियों से बातचीत सकारात्मक रहेगी. किसी समझौते या अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले शर्तों को ध्यान से पढ़ें. साथी को समझने और अपनी अपेक्षाएं स्पष्ट रखने से संबंध मजबूत बनेंगे. स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है, लेकिन तनाव, थकान और नींद की कमी पर ध्यान दें. आज भाग्य आपके साथ 87 प्रतिशत रहेगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 15 September 2026 (मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों को संपर्कों से आज विशेष लाभ मिलेगा. प्यार और रिश्तों के लिए दिन विशेष है. आज मास भाद्रपद है. पक्ष शुक्ल है. तिथि चतुर्थी है, जो आज 6:02 सायंकाल तक रहेगी, उसके उपरांत पंचमी लग जाएगी. नक्षत्र स्वाति है. योग ऐन्द्र है, करण विष्टि है. सूर्योदय 5:44 मिनट पर और सूर्यास्त 6:02 मिनट पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:29 मिनट से 12:18 मिनट तक रहेगा. इस मुहूर्त में कोई भी नया, मांगलिक और शुभ काम लाभ प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 7:17 मिनट से लेकर 8:49 मिनट तक रहेगा. इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें. लोकल 18 से विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के लिए आज साझेदारी, संबंध, सार्वजनिक संपर्क और समझौता महत्वपूर्ण रहेंगे. सूर्य सिंह राशि में होने से आत्मविश्वास और नेतृत्व का पक्ष मजबूत होगा. मंगलवार का प्रभाव आपके जीवन में सक्रिय और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाएगा.

न करें ये गलती

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज कार्यक्षेत्र में सहयोग और संपर्क से लाभ मिल सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों और प्रभावशाली व्यक्तियों से बातचीत सकारात्मक रहेगी. व्यापार में पुराने ग्राहक और साझेदारी से लाभ मिलने के मौके बनेंगे. सलाह के तौर पर किसी समझौते या अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले शर्तों को ध्यान से पढ़ें. धन की स्थिति सामान्य से अच्छी रह सकती है. साझेदारी, पुराने संपर्क या रुके हुए भुगतान से लाभ मिलने की संभावना है. अनावश्यक खर्च और बिना जांच निवेश से बचें.

ऐसे संभालें घर

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज प्रेम और दांपत्य में संवाद महत्वपूर्ण रहेगा. साथी को समझने और अपनी अपेक्षाएं स्पष्ट रखने से संबंध मजबूत बनेंगे. अविवाहित जातकों के लिए किसी परिचित के माध्यम से रिश्तों की बातचीत आगे बढ़ सकती है. परिवार में सामंजस्य बनाए रखने की जरूरत है. किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह उपयोगी साबित होगी. घर के लिए धार्मिक वातावरण और शांतिपूर्ण बातचीत लाभकारी होगी. स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है, लेकिन तनाव, थकान और नींद की कमी पर ध्यान दें.

आज के उपाय

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज भाग्य आपके साथ 87 प्रतिशत रहेगा. शुभ अंक 1 और 3 होगा. भाग्यांक 9 होगा. शुभ रंग लाल, केसरिया और सफेद है. शुभ दिशा पूर्व होगी. शुभ ग्रह मंगल और सूर्य होंगे. शुभ देवता गणेश, शिव और सूर्य होंगे. आज गणेश चतुर्थी होने के कारण प्रातः काल स्नान करके गणपति को दुर्वा, लाल फूल और मोदक अर्पित करें. ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें. मंगलवार होने के नाते हनुमान जी का स्मरण करें. किसी जरूरतंद को गुड़ और चने का दान करें.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

Location :

Mirzapur,Uttar Pradesh

First Published :

September 15, 2026, 00:03 IST



Source link

Previous Post

8.09 मीटर की छलांग… कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार दूसरा मेडल, मुरली श्रीशंकर ने भारत की झोली में डाला 13वां पदक

Next Post

अरिजीत सिंह के बाद हिना खान हुईं काजी तौकीर की फैन, लिखा खास पोस्ट पोस्ट बोलीं- कश्मीर का नाम रौशन करो

Next Post
अरिजीत सिंह के बाद हिना खान हुईं काजी तौकीर की फैन, लिखा खास पोस्ट पोस्ट बोलीं- कश्मीर का नाम रौशन करो

अरिजीत सिंह के बाद हिना खान हुईं काजी तौकीर की फैन, लिखा खास पोस्ट पोस्ट बोलीं- कश्मीर का नाम रौशन करो

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.