संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजानी की प्रभा (18) पुत्री छोटेलाल की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु दुद्धी सीएचसी भेज दिया गया। परीजनो ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की मेरी मां घास काटने गई थी जब वह वापस आई तो देखी कि मेरी बहन घर पर बेसुध पड़ी है। परिजनो के घर आने पर रविवार को प्रभा को ईलाज हेतु सी एच सी बभनी ले गए। जहा देर रात ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया की पी आर बी पुलिस मौके पर गई थी। परिजन तहरीर देकर बताया है की प्रभा बीमार थी। जिसकी ईलाज के लिए बभनी सी एच सी लेकर गए थे। जहां ईलाज के दौरान मौत हो गई है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
