• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

2012 में एक्टर ने किया डेब्यू, 6 साल में इतिहास रच बने सुपरस्टार, 2 ब्लॉकबस्टर देकर बॉक्स ऑफिस पर जमा ली धाक

Admin by Admin
September 14, 2026
in मनोरंजन
0
2012 में एक्टर ने किया डेब्यू, 6 साल में इतिहास रच बने सुपरस्टार, 2 ब्लॉकबस्टर देकर बॉक्स ऑफिस पर जमा ली धाक

[ad_1]

Last Updated:September 14, 2026, 19:13 IST

बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाना हर एक्टर के लिए आसान नहीं होता. लेकिन आयुष्मान खुराना ने अपनी पहली ही फिल्म से साबित कर दिया था कि वह बाकी सितारों से काफी अलग हैं. साल 2012 में ‘विक्की डोनर’ से बॉलीवुड में डेब्यू करते ही उन्होंने फैंस के दिलों में अपनी जगह पक्की कर ली थी. डेब्यू के बाद उन्होंने लगातार अपनी फिल्मों से दर्शकों को चौंकाया और देखते ही देखते इंडस्ट्री में हिट की गारंटी बन गए. डेब्यू के 6 साल बाद तो 2 ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने उन्हें टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल कर दिया.14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में जन्मे आयुष्मान आज 42 साल के हो चुके हैं.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों के बीच पहचान बना ली, लेकिन आयुष्मान खुराना का सफर थोड़ा अलग रहा. उन्होंने फिल्मों में कदम रखते ही उन कहानियों और किरदारों को चुना, जिनसे बड़े सितारे भी अक्सर दूरी बनाते नजर आते थे. यही वजह है कि देखते ही देखते आयुष्मान इंडस्ट्री के उन कलाकारों में शामिल हो गए, जिनकी फिल्मों का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से रहता है. आज आयुष्मान खुराना अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर जानते हैं उनके उस फिल्मी सफर के बारे में, जिसने महज 6 साल में उन्हें बॉलीवुड का बड़ा स्टार बना दिया.

आयुष्मान खुराना ने साल 2012 में फिल्म ‘विक्की डोनर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. फिल्म की कहानी उस दौर के लिए काफी अलग और बोल्ड थी. फिल्म में आयुष्मान ने विक्की का किरदार निभाया था, जो स्पर्म डोनेट करता है. पहली ही फिल्म में उन्होंने ऐसा किरदार निभाकर साबित कर दिया कि वह बॉलीवुड में बनी-बनाई लीक पर चलने के बजाय कुछ नया करने का इरादा रखते हैं.

‘विक्की डोनर’ को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और आयुष्मान की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई. इस फिल्म ने उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे पूरी तरह खोल दिए. डेब्यू के बाद आयुष्मान ने एक के बाद एक अलग तरह की फिल्मों का चुनाव किया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अपने करियर में उन्होंने ‘दम लगा के हईशा’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘शुभ मंगल सावधान’ जैसी फिल्मों में उन्होंने ऐसे किरदार निभाए, जिनमें आम लोगों की जिंदगी, उनकी परेशानियां और समाज से जुड़े मुद्दे नजर आए.आयुष्मान की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि उन्होंने अपने करियर में सिर्फ स्टार बनने के लिए फिल्में नहीं चुनीं, बल्कि ऐसी कहानियों का हिस्सा बने, जो दर्शकों को सोचने पर भी मजबूर करती थीं. उनकी फिल्मों में कॉमेडी के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों का भी मजबूत कनेक्शन देखने को मिला.

साल 2018 सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ, जब ‘अंधाधुन’ और ‘बधाई हो’ जैसी दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी. इन फिल्मों ने न सिर्फ उनकी एक्टिंग का लोहा मनवाया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि आयुष्मान अब सिर्फ एक्टर नहीं, बल्कि अपने दम पर फिल्म चलाने वाले स्टार बन चुके हैं. .

2012 में ‘विक्की डोनर’ से शुरुआत करने वाले आयुष्मान ने सिर्फ 6 साल बाद यानी 2018 में ‘अंधाधुन’ और ‘बधाई हो’ जैसी फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान मजबूत कर ली. खास बात यह रही कि दोनों फिल्मों की कहानियां एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थीं, लेकिन आयुष्मान ने दोनों में अपने अभिनय का दम दिखाया.

उनका करियर इस बात का उदाहरण है कि बॉलीवुड में सिर्फ बड़े स्टार्स या बड़े बजट की फिल्में ही सफलता की गारंटी नहीं होतीं. अगर कहानी दमदार हो और कलाकार अपने किरदार के साथ न्याय करे, तो दर्शक उसे जरूर पसंद करते हैं. आयुष्मान ने अपने करियर में इसी फॉर्मूले को अपनाया और आज वह हिंदी सिनेमा के सबसे अलग और पसंद किए जाने वाले कलाकारों में गिने जाते हैं.

आज आयुष्मान खुराना के बर्थडे के मौके पर उनकी पत्नी, राइटर और फिल्ममेकर ताहिरा कश्यप ने पति के लिए खास पोस्ट किया। साथ ही उन्होंने अभिनेता के साथ बिताए यादगार पलों को फिर से दोहराया. ताहिरा कश्यप ने इंस्टाग्राम पर अपने शुरुआती दिनों की एक झलक शेयर की. ताहिरा ने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके कोर्टशिप के दिनों का एक प्यारा सा पल कैद था. (फोटो साभार: Instagram@tahirakashyap)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 14, 2026, 19:13 IST

[ad_2]

Source link

Views: 80
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. हरतालिका तीज पर आस्था और उत्साह का संगम

Next Post

Neeraj Chopra javelin final live streaming: नीरज चोपड़ा का जेवलिन थ्रो फाइनल कब है? जानें तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

Next Post
Neeraj Chopra javelin final live streaming: नीरज चोपड़ा का जेवलिन थ्रो फाइनल कब है? जानें तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

Neeraj Chopra javelin final live streaming: नीरज चोपड़ा का जेवलिन थ्रो फाइनल कब है? जानें तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement