• Home
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. हरतालिका तीज पर आस्था और उत्साह का संगम

JK Gupta by JK Gupta
September 14, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


…निर्जला व्रत रखकर महिलाओं ने की शिव-पार्वती की पूजा, पहली बार व्रत रखने वाली सुहागिनों में दिखा खास उत्साह


हरतालिका तीज के अवसर पर सोमवार को नगर सहित पूरे क्षेत्र में महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ निर्जला व्रत रखा। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना की, जबकि कुंवारी कन्याओं ने अच्छे वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखा।

हरतालिका तीज के साथ गणेश चतुर्थी का पर्व भी होने से भगवान शिव-पार्वती के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई।राबर्ट्सगंज नगर के दंडईत बाबा, वीरेश्वर महादेव, सोमनाथ मंदिर, बरैला महादेव, दुग्धेश्वर महादेव, जोगिया वीर, हरदा बाबा और ब्रह्मबाबा मंदिर समेत कई मंदिरों में सुबह से महिलाओं की भीड़ रही।

महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर फल, फूल, मिष्ठान, नारियल, बेलपत्र, दूब और श्रृंगार सामग्री भगवान को अर्पित की। घरों में भी शिव-पार्वती की पूजा कर मंगल गीत गाए गए।

पहली बार हरतालिका तीज का व्रत रखने वाली महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। निर्जला व्रत की कठिनाई के बावजूद उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

पूजा के बाद महिलाएं एक-दूसरे के साथ फोटो और सेल्फी लेते हुए भी दिखाई दीं। कई महिलाओं ने अपने तीज के श्रृंगार और पूजा के पलों को मोबाइल में कैद किया।

ब्रह्मबाबा मंदिर के पुजारी पंडित आनंद शुक्ला ने बताया कि मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी।

इसी परंपरा के तहत महिलाएं सुखी दांपत्य और कन्याएं योग्य वर की कामना से यह व्रत रखती हैं। पूजा-अर्चना और मंगल गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।

Previous Post

भारत भी बना रहा अपना ‘सूरज’, गुजरात की इस लैब में जुटे वैज्ञानिक, क्या चल रहा?, Gujarat Hindi News

Next Post

2012 में एक्टर ने किया डेब्यू, 6 साल में इतिहास रच बने सुपरस्टार, 2 ब्लॉकबस्टर देकर बॉक्स ऑफिस पर जमा ली धाक

Next Post
2012 में एक्टर ने किया डेब्यू, 6 साल में इतिहास रच बने सुपरस्टार, 2 ब्लॉकबस्टर देकर बॉक्स ऑफिस पर जमा ली धाक

2012 में एक्टर ने किया डेब्यू, 6 साल में इतिहास रच बने सुपरस्टार, 2 ब्लॉकबस्टर देकर बॉक्स ऑफिस पर जमा ली धाक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.