Last Updated:
How to store paddy : थोड़े दिनों बाद किसान जल्दी तैयार होने वाली धान की किस्मों को काटना शुरू कर देंगे. कटाई के बाद किसानों के मन में अक्सर सवाल उठता है कि क्या अनाज को तुरंत स्टोर कर सकते हैं. किसान भाई बाद में अच्छी कीमत पाने के लिए ऐसा करते आए हैं, लेकिन कटाई के तुरंत बाद धान को स्टोर करना घातक हो सकता है. लोकल 18 से शाहजहांपुर के किसान रनजोद सिंह बताते हैं कि कटाई के तुरंत बाद धान में 22 से 24 प्रतिशत तक नमी हो सकती है. इतने ज्यादा मॉइश्चर के साथ अगर अनाज रखा जाएगा तो वह सड़ जाएगा. रनजोद के मुताबिक, धान को सुरक्षित रखने के लिए सबसे पहला कदम उसे धूप में सही से सुखाना है.
शाहजहांपुर. धान की कटाई के बाद किसानों के मन में अक्सर सवाल उठता है कि क्या फसल को तुरंत स्टोर कर सकते हैं. इसका सीधा जवाब है नहीं. कटाई के तुरंत बाद धान को स्टोर करना भारी नुकसान की वजह बन सकता है. इस समय दानों में नमी बहुत ज्यादा होती है जिससे फसल खराब होने का डर रहता है. अगर बिना सुखाए धान गोदाम या बोरी में भर दिया जाए तो उसमें फफूंद और कीड़े लग जाते हैं. लोकल 18 से शाहजहांपुर के किसान रनजोद सिंह बताते हैं कि अनाज की सही देखभाल स्टोर के समय बहुत जरूरी है. कटाई के तुरंत बाद धान में 22 से 24 प्रतिशत तक नमी हो सकती है. इतने ज्यादा मॉइश्चर के साथ अगर अनाज रखा जाएगा तो वह सड़ जाएगा. धान को तब तक धूप में सुखाएं जब तक नमी 12 से 14 प्रतिशत न रह जाए. इसके बाद ही नीम की सूखी पत्तियां या कीटनाशक दवाओं का सही छिड़काव करके धान को जूट के बोरों में रखें. ऐसा करने से फसल लंबे समय तक सुरक्षित रहेगी.
स्टोरेज के लिए कैसी बोरियां
रनजोद सिंह बताते हैं कि धान को सुरक्षित रखने के लिए सबसे पहला कदम धूप में सही से सुखाना है. कटाई के बाद फसल को साफ और सूखी जगह पर फैला दें. दिन के समय इसे धूप दिखाएं और शाम होने से पहले ढक दें. सुखाते समय दानों को बार-बार पलटते रहें ताकि हर दाना बराबर सूख सके. जब धान के दाने में नमी घटकर 12 से 14 प्रतिशत हो जाए तब समझें कि यह स्टोर के लिए तैयार है. सुखाने के बाद धान को सूखी बोरी में रखना जरूरी है. पुरानी बोरियों का इस्तेमाल करने से पहले उन्हें अच्छे से धोकर धूप में सुखा लें. अगर हो सके तो नई जूट की बोरियों का ही प्रयोग करें. जूट के बोरे हवा आने-जाने देते हैं जिससे अनाज सुरक्षित रहता है. स्टील या लोहे की टंकियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. ध्यान रखें कि टंकी या बोरी में बिल्कुल भी नमी या पानी नहीं होना चाहिए.
कैसे दूर रहेंगे कीड़े
रनजोद सिंह के मुताबिक, गोदाम में धान रखने के बाद उसमें कीड़े लगने का खतरा बना रहता है. इससे बचने के लिए आसान तरीका है कि बोरियों में नीम की सूखी पत्तियां मिला दें. नीम की गंध से कीड़े दूर रहते हैं. अगर फसल बहुत ज्यादा मात्रा में है तो कृषि विशेषज्ञ से पूछकर सही कीटनाशक का छिड़काव भी कर सकते हैं. यह तरीका दानों को लंबे समय तक फफूंद और कीड़ों से बचाकर एकदम ताजा रखता है.
कैस हो गोदाम
रनजोद सिंह कहते हैं कि जिस कमरे या गोदाम में धान रखना है उसकी सफाई बहुत जरूरी है. गोदाम की दीवारें और फर्श पूरी तरह सूखी होनी चाहिए. बोरियों को सीधा जमीन पर न रखें बल्कि लकड़ी के पटरों पर रखें. दीवारों से बोरियों को थोड़ा दूर रखें ताकि हवा का बहाव बना रहे. गोदाम में सीलन नहीं होना चाहिए और बीच-बीच में कमरे को खोलकर हवा आने दें. इस तरह धान सालों तक खराब नहीं होगा और किसान को सही दाम मिलेगा.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें