• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. भाजपा छोड़ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा सपा का दामन

JK Gupta by JK Gupta
September 14, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


— जन पंचायत में पूर्व मंत्री राज नारायण बिंद ने नए सदस्यों का किया स्वागत, बोले- कार्यकर्ताओं के जुड़ने से पार्टी होगी मजबूत


Sonbhadra। समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित जन पंचायत में भाजपा को उस समय झटका लगा, जब जिला पंचायत सदस्य सोढ़ा के राजा राम बिंद के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक राज नारायण बिंद ने सभी नए सदस्यों का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान राज नारायण बिंद ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

जन पंचायत में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों के साथ संगठन की मजबूती पर चर्चा की। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

कार्यक्रम को वेदमणि शुक्ला, विजय शंकर जायसवाल, कौशल बिंद, मणिचंद कनौजिया समेत समाजवादी पार्टी के जोनल, सेक्टर एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Views: 110
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

केकराही. तीज पर्व पर ककराही में हुआ भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन,पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

Next Post

सोनभद्र. भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की दुर्दशा बढ़ी : राजनारायण बिंद

Next Post

सोनभद्र. भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की दुर्दशा बढ़ी : राजनारायण बिंद

Related Posts

  • चुर्क. साइबर सुरक्षा के आधुनिक आयामों पर विशेषज्ञों का मंथन, मल्टीमीडिया और स्मार्ट हेल्थकेयर की सुरक्षा पर हुई चर्चा
  • शक्तिनगर. पुलिस ने अभियान चलाकर दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
  • बीजपुर. विहिप-बजरंग दल की सोनभद्र विभागीय बैठक संपन्न, रोहित सिंह बघेल बने जिला सत्संग प्रमुख
  • बीजपुर. श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन सुनाई राजा परीक्षित के श्राप और भगवान श्रीकृष्ण की महिमा की कथा
  • सलखन. मालगाड़ी इंजन की तकनीकी खराबी सिंगल लाईन के कारण घंटों खड़ी रही ट्रेने
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement