• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘द पैराडाइज’ में ‘दसरा’ से 3 गुना ज्यादा होगा ताबड़तोड़ एक्शन, नानी ने फिल्म के लिए झोंक दी अपनी पूरी ताकत

Admin by Admin
September 14, 2026
in मनोरंजन
0
‘द पैराडाइज’ में ‘दसरा’ से 3 गुना ज्यादा होगा ताबड़तोड़ एक्शन, नानी ने फिल्म के लिए झोंक दी अपनी पूरी ताकत


Last Updated:September 14, 2026, 14:15 IST

तेलुगु सिनेमा के ‘नेचुरल स्टार’ नानी अपनी आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द पैराडाइज’ से बड़े परदे पर एक बार फिर तहलका मचाने जा रहे हैं. निर्देशक श्रीकांत ओडेला की मूवी इस बार नानी का ऐसा खूंखार और बेरहम अवतार सामने आने वाला है जिसकी फैंस ने कल्पना भी नहीं की होगी. स्टंट कोरियोग्राफर्स ने बताया कि ‘द पैराडाइज’ में ‘दसरा’ से तीन गुना ज्यादा हैवी और खौफनाक एक्शन देखने को मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

'द पैराडाइज' में 'दसरा' से 3 गुना ज्यादा एक्शन, नानी ने फिल्म के झोंकी ताकतZoom

नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर स्टंट कोरियोग्राफर्स ने किया खुलासा.

नई दिल्ली. तेलुगु सिनेमा के नेचुरल स्टार नानी एक बार फिर निर्देशक श्रीकांत ओडेला के साथ मिलकर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने की तैयारी में हैं. उनकी आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द पैराडाइज’ में दर्शकों को नानी का अब तक का सबसे खतरनाक और खूंखार अवतार देखने को मिलेगा. इस बीच खबर है कि इस फिल्म में एक्शन का स्केल ‘दसरा’ की तुलना में तीन गुना ज्यादा बड़ा होने वाला है. यह खुलासा स्टंट कोरियोग्राफर जोड़ी राम-लक्ष्मण ने किया है.

फिल्म के मेकर्स की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राम-लक्ष्मण ने ‘द पैराडाइज’ के एक्शन सीक्वेंस से जुड़ी कई दिलचस्प बातें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि फिल्म के एक्शन पर उन्होंने स्टंट मास्टर्स नबाकांत और रियल सतीश के साथ मिलकर काम किया है. टीम ने फिल्म के लिए दो बड़े एक्शन ब्लॉक तैयार किए हैं, जिन पर काफी समय लगाया गया है.

‘द पैराडाइज’ में हैवी एक्शन सीक्वेंस

स्टंट कोरियोग्राफर राम लक्ष्मण ने कहा, ‘द पैराडाइज’ में नानी जिस तरह का एक्शन करते नजर आएंगे, वह उनके पिछले काम से काफी अलग है. फिल्म के एक्शन सीन काफी हैवी हैं और इनमें ‘दसरा’ की तुलना में तीन गुना ज्यादा एक्शन रखा गया है. नानी ने इससे पहले इस स्तर पर एक्शन नहीं किया है. ऐसे में फिल्म में उनका एक नया अवतार देखने को मिलेगा.’

नानी ने फिल्म के लिए झोंक दी पूरी ताकत

नानी की तारीफ करते हुए कोरियोग्राफर्स ने कहा, ‘एक्टर ने फिल्म के लिए अपना 100 प्रतिशत दिया. नानी हर सीन को बेहतर तरीके से करने के लिए ज्यादा से ज्यादा टेक देने के लिए तैयार रहते थे. हमें खुद उम्मीद नहीं थी कि नानी फिल्म के लिए इतनी मेहनत करेंगे. फिल्म के कुछ एक्शन सीक्वेंस ऐसे थे, जिनके लिए नानी को एक्टिंग के साथ-साथ अपनी बॉडी पर भी काम करना पड़ा. उन्हें अपनी डाइट में बदलाव कर किरदार के हिसाब से बॉडी तैयार करनी पड़ी.’

10 दिनों तक चली एक्शन सीन्स की शूटिंग

स्टंट मास्टर ने कहा, ‘नानी ने निर्देशक श्रीकांत ओडेला के विजन के साथ पूरा न्याय किया है और मुझे खुशी है कि वह इस फिल्म का हिस्सा बने हैं. एक्शन ब्लॉक को पूरा करने में करीब 10 दिन का समय लगा. ‘द पैराडाइज’ की पूरी दुनिया में दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा. नानी की बॉडी लैंग्वेज अलग होगी, फिल्म में नए तरह के लोग दिखाई देंगे और एक्शन को भी एक अलग अंदाज में पेश किया जाएगा.’

Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

September 14, 2026, 14:13 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

Maharajganj News: मरने के बाद कैसे जिंदा हो गई महिला, 5 साल पहले किया गया था अंतिम संस्कार

Next Post

कौन हैं रमेश थरंगा पथिरागे…जिसे नीरज चोपड़ा ने बताया अपना फ्रेंड, फाइनल में गोल्डन बॉय के लिए बना रोड़ा

Next Post
कौन हैं रमेश थरंगा पथिरागे…जिसे नीरज चोपड़ा ने बताया अपना फ्रेंड, फाइनल में गोल्डन बॉय के लिए बना रोड़ा

कौन हैं रमेश थरंगा पथिरागे...जिसे नीरज चोपड़ा ने बताया अपना फ्रेंड, फाइनल में गोल्डन बॉय के लिए बना रोड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.