Last Updated:
गोविंदा की पर्सनल लाइफ हमेशा से विवादों में रही है. अब पत्नी सुनीता आहूजा संग उनका विवाद जग-जाहिर है. गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने तलाक की याचिका दायर की थी जिसे अब उन्होंने वापस ले लिया हैे. गोविंदा की पत्नी कई बारे सरेआम उनपर धोखा देने और शादी में रहते हुए अफेयर के आरोप लगा चुकी हैं.
नई दिल्ली. सुनीता आहूजा और गोविंदा की शादी टूटने के कगार पर पहुंचते-पहुंचते रह गई है. एक्टर की पत्नी ने तलाक की याचिका भी दायर की थी जिसे अब उन्होंने वापस ले लिया है. लेकिन दोनों सरेआम एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहते है. सुनीता आहूजा कई बार पैप्स के सामने अपने पति पर लांछन लगा चुकी है. वहीं गोविंदा ने भी वीडियो के जरिए पत्नी पर पलटवार किया.
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी में शुरुआत से ही दिक्कते रहीं है. एक्टर खुद कई बार इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि वो सुनीता संग शादी नहीं करना चाहते थे. यहां तक कि गोविंदा ने नीलम कोठारी से प्यार की बात को भी स्वीकार किया था.
गोविंदा कई बार अपने इंटरव्यू में कह चुके हैं कि वो नीलम कोठारी से प्यार करते थे. उस दौर में नीलम कोठारी संग गोविंदा की जोड़ी सुपरहिट थी. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया था. उनका रिश्ता उस वक्त इंडस्ट्री में टॉकिंग पॉइंट भी था.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब नीलम कोठारी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि वो उस वक्त बहुत छोटी और मासूम थीं. नीलम कोठारी का कहना है कि उन्हें गोविंदा की शादी के बारे में कुछ पता नहीं था. वो नहीं जानती थीं कि गोविंदा शादीशुदा हैं. गोविंदा कई बार खुद इस बात को कबूल कर चुके हैं कि उन्होंने अपनी शादी को दुनिया से छिपाकर रखा था.
टाइम्स नाउ को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में नीलम कोठारी कहती हैं, ‘उस वक्त वह बहुत छोटी थीं और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह व्यक्ति शादीशुदा है, जिसका पता उन्हें काफी बाद में चला’. नीलम ने कहा कि उनके माता-पिता काफी सख्त स्वभाव के थे, इसलिए उस उम्र में किसी रिश्ते में पड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता था. उनके घरवाले कभी इसकी इजाजत नहीं देते.
फिल्मों की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए नीलम कोठारी ने साफ किया कि कम उम्र होने के कारण सेट पर हमेशा उनके साथ परिवार का कोई न कोई सदस्य जरूर मौजूद रहता था. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं था कि फिल्म इंडस्ट्री कोई बुरी जगह थी, बल्कि ऐसा सिर्फ उनकी सुरक्षा और छोटी उम्र की वजह से किया जाता था.
नीलम कोठारी ने भले ही गोविंदा के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया, लेकिन एक्टर कई बार अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं. उन्होंने यहां तक कहा था कि सुनीता से शादी के बावजूद उन्होंने नीलम को अपने रिश्ते के बारे में नहीं बताया था.
इसपर नीलम कोठारी के पति समीर सोनी ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि आज से 20 साल पहले हुई बात पर वो रिएक्ट नहीं करना चाहते हैं. उन्हें नहीं पता कि वो बात हुई भी थी या नहीं. जिसके बारे में उन्हें पता नहीं है, उसके बारे में वो कुछ नहीं कहना चाहते हैं. लेकिन समीर सोनी ने साथ ही इस बात का जिक्र भी किया कि गोविंदा आज भी दावा करते हैं कि वो नीलम से बहुत प्यार करते थे.

