• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. आकाशीय बिजली से 630 केवी ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, ट्रॉली ट्रांसफार्मर से बहाल हुई आपूर्ति

JK Gupta by JK Gupta
September 14, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


रविवार देर रात तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से रॉबर्ट्सगंज विद्युत उपकेंद्र के समीप स्थापित 630 केवी ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते कांशीराम कॉलोनी और हाईडिल कॉलोनी क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों की बिजली आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रही, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया। अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आकाशीय बिजली के कारण ट्रांसफार्मर खराब होने से विद्युत आपूर्ति बंद हो गईं। तत्काल उच्चाधिकारियों से संपर्क कर ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कराई गई।

Advertisement
Advertisement

देर रात विभागीय कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर के पास ट्रॉली ट्रांसफार्मर स्थापित किया। कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के बाद प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

अवर अभियंता ने बताया कि बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली और अन्य कारणों से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। विभाग को जैसे ही किसी खराबी की सूचना मिलती है, टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू कर देती है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि बारिश के दौरान बिजली संबंधी किसी भी समस्या की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि शीघ्र कार्रवाई कर आपूर्ति सामान्य की जा सके। वहीं विद्युत आपूर्ति बाधित होने के बाद अवर अभियंता की त्वरित कार्रवाई से विद्युत आपूर्ति पुनः चालू की जा सकी इसको लेकर लोगों ने विद्युत विभाग के कार्य की काफी सराहना किया।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

लखनऊ में वेलनेस सिटी फेज-2 का रास्ता साफ, सबसे बड़े मेडिकल जोन के लिए अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

1 साथ दो चक्कर चला रहे थे गोविंदा, एक तरफ पत्नी दूसरी तरफ गर्लफ्रेंड को दे रहे थे धोखा, सालों बाद Ex का छलका दर्द

Next Post
1 साथ दो चक्कर चला रहे थे गोविंदा, एक तरफ पत्नी दूसरी तरफ गर्लफ्रेंड को दे रहे थे धोखा, सालों बाद Ex का छलका दर्द

1 साथ दो चक्कर चला रहे थे गोविंदा, एक तरफ पत्नी दूसरी तरफ गर्लफ्रेंड को दे रहे थे धोखा, सालों बाद Ex का छलका दर्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.