• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

यूपी के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने सऊदी से बर्थडे पार्टी दी; बोला- मेरे नाम से खाओ, बिल हम भरेंगे, Uttar-pradesh Hindi News

Admin by Admin
September 14, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
यूपी के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने सऊदी से बर्थडे पार्टी दी; बोला- मेरे नाम से खाओ, बिल हम भरेंगे, Uttar-pradesh Hindi News


Sep 14, 2026 10:04 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

उन्नाव के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने 26वें जन्मदिन पर अनोखी पार्टी दी। सऊदी अरब से वीडियो पोस्ट कर उन्होंने कई रेस्टोरेंट में लोगों को मुफ्त डोसा, भटूरे, समोसे, टिक्की और पिज्जा खिलाने का ऐलान किया। इसका पूरा बिल वह खुद देंगे। अनुराग के यूट्यूब पर 70 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

YouTuber Anurag Dwivedi hosted a birthday party from Saudi Arabia

यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने सऊदी से बर्थडे पार्टी दी

यूपी के उन्नाव जिले के मशहूर यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने रविवार को अपने 26वें जन्मदिन पर अनोखे अंदाज में पार्टी दी। सऊदी से दोपहर करीब 12:30 बजे सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर उन्होंने उन्नाव के कई रेस्टोरेंट और दुकानों के नाम बताए। अनुराग ने ऐलान किया कि इन जगहों पर उनके नाम से कोई भी व्यक्ति मुफ्त में खाना खा सकता है और उसका पूरा बिल वह खुद चुकाएंगे। ऐलान के बाद रेस्टोरेंट और दुकानों पर मुफ्त खाना खाने के लिए लोगों की भीड़ जुटती नजर आई।

अनुराग ने सऊदी से बर्थडे पार्टी दी

अनुराग ने वीडियो की शुरुआत ‘दुर्गा माता, कुशैरी माता की जय’ के जयकारे से की। उन्होंने कहा कि वह 26 साल के हो गए हैं और इस मौके पर सिर्फ नवाबगंज या उन्नाव ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लोगों को अपनी तरफ से जन्मदिन की पार्टी दे रहे हैं। उन्होंने नवाबगंज स्थित अनंत भोग का जिक्र करते हुए कहा कि यहां कोई भी उनके जन्मदिन पर मुफ्त में डोसा खा सकता है। नवाबगंज पुलिस चौकी के पास द्वारका के भटूरे और तिवारी के समोसे भी उनके नाम पर मुफ्त में खाने की बात कही।

Advertisement
Advertisement

कलयुग में 26 साल पूरे करना बड़ी कामयाबी

उन्होंने दुर्गा मंदिर रोड के पास प्रसिद्ध सुभाष की टिक्की और उन्नाव स्थित स्पाइसी हेवन का भी जिक्र किया। अनुराग के मुताबिक, स्पाइसी हेवन में उनके नाम से पिज्जा खाने वालों को भुगतान नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ-कानपुर हाईवे से गुजरने वाले लोग भी इन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। वीडियो के अंत में उन्होंने कहा कि कलयुग में 26 साल पूरे करना उनके लिए बड़ी कामयाबी है। लोगों के प्रति प्यार जताते हुए उन्होंने ‘लव यू’ और ‘जय माता की’ के साथ वीडियो खत्म किया।

यूट्यूब पर 70 लाख सब्सक्राइबर

नवाबगंज निवासी अनुराग द्विवेदी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 70 लाख से अधिक सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 24 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बताए जाते हैं। क्रिकेट और क्रिकेटर्स से जुड़े वीडियो बनाने वाले अनुराग पिछले करीब सात साल से ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी से जुड़े रहे हैं। उनका ड्रीम-11 फैंटेसी क्रिकेट ऐप से भी कनेक्शन रहा है।

दुबई में क्रूज पर शादी की थी

अनुराग की शादी भी काफी चर्चा में रही थी। 22 नवंबर 2025 को उन्होंने लखनऊ की रहने वाली अपनी प्रेमिका से दुबई में क्रूज पर शादी की थी। बताया गया कि शादी में नवाबगंज से करीब 100 रिश्तेदार दुबई पहुंचे थे। मेहमानों के आने-जाने और ठहरने का खर्च अनुराग ने उठाया था। शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियों के शामिल होने की भी बात सामने आई थी।

अनुराग के ठिकानों पर ईडी ने मारा छापा

शादी के बाद अनुराग की संपत्ति और ठाठ-बाट चर्चा में आए। कभी साइकिल से चलने वाले अनुराग के पास अब BMW और डिफेंडर जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच भी शुरू हुई। 17 दिसंबर 2025 को ED की 16 अधिकारियों की टीम उनके घर पहुंची थी और करीब 12 घंटे तक प्रॉपर्टी व अन्य दस्तावेजों की जांच की थी। उन पर कथित तौर पर अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने के आरोपों की जांच की गई थी।



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

नीरज चोपड़ा के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी का धमाका, रुमेश पाथिरागे बने जैवलिन के नए बादशाह, 91.9 मीटर थ्रो से जीती अल्टिमेट चैंपियनशिप

Next Post

ओटीटी पर छाई ‘द रिवोल्यूशनरीज’, प्रतिभा रांटा हुई इमोशनल, बोलीं- इस किरदार ने बदल दी जिंदगी

Next Post
ओटीटी पर छाई ‘द रिवोल्यूशनरीज’, प्रतिभा रांटा हुई इमोशनल, बोलीं- इस किरदार ने बदल दी जिंदगी

ओटीटी पर छाई 'द रिवोल्यूशनरीज', प्रतिभा रांटा हुई इमोशनल, बोलीं- इस किरदार ने बदल दी जिंदगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.