• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

नीरज चोपड़ा के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी का धमाका, रुमेश पाथिरागे बने जैवलिन के नए बादशाह, 91.9 मीटर थ्रो से जीती अल्टिमेट चैंपियनशिप

Admin by Admin
September 14, 2026
in खेल
0
नीरज चोपड़ा के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी का धमाका, रुमेश पाथिरागे बने जैवलिन के नए बादशाह, 91.9 मीटर थ्रो से जीती अल्टिमेट चैंपियनशिप


Last Updated:September 14, 2026, 09:45 IST

श्रीलंका के रुमेश पाथिरागे जैवलिन थ्रो के हर इवेंट में कमाल कर रहे थे. पिछले महीनों में वह इस खेल में पूरी तरह से छा गए हैं. ब्रुसेल्स डायमंड लीग जीतने के बाद अब पाथिरागे ने अल्टिमेट चैंपियनशिप का खिताब भी जीत लिया है. बुसेल्स में पाथिरागे 90 मीटर के आंकड़े को पार नहीं कर पाए थे, लेकिन अल्टिमेट चैंपियनशिप में उन्होंने 91 मीटर से ज्यादा दूर भाला फेंका है.

नीरज के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी का धमाका, पाथिरागे बने जैवलिन के नए बादशाहZoom

रुमेश पाथिरागे ने जीता अल्टिमेट चैंपियनशिप

नई दिल्ली: भारत के ‘गोल्डन बॉय’ के नाम से मशहूर नीरज चोपड़ा एक समय पर जैवलिन थ्रो के हर इवेंट में छाए रहते थे, लेकिन जब से रुमेश पाथिरागे आए हैं, उन्होंने अपने दमदार थ्रो से धूम मचा दी है. बैक टू बैक 90 मीटर से ज्यादा का थ्रो हो या फिर बड़े इवेंट में जीत, पाथिरागे अब नीरज चोपड़ा के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी बन गए हैं. हाल ही में पाथिरागे ने ब्रुसेल्स डायमंड लीग में खिताबी जीत हासिल कर सनसनी मचाई थी और अब कुछ ही दिन बाद उन्होंने बुडापेस्ट में अल्टीमेट चैंपियनशिप जीतकर कमाल कर दिया है. इस इवेंट में पाथिरागे ने 91.06 मीटर का थ्रो फेंका.

हालांकि, पाथिरागे के लिए अल्टीमेट चैंपियनशिप का खिताब जीतना आसान नहीं रहा. इस इवेंट में उन्होंने पहले प्रयास में सिर्फ 75.89 मीटर दूर थ्रो फेंका और वह 5वें स्थान पर रहे. पहले प्रयास में एंडरसन पीटर्स और जूलियन वेबर पाथिरागे से आगे चल रहे थे, लेकिन श्रीलंकाई स्टार ने धीरे-धीरे अपनी लय हासिल की और अपने दूसरे प्रयास में 85.69 मीटर दूर भाला फेंका. उनका तीसरा प्रयास 87.11 मीटर का था. इस थ्रो के बाद वह पहले स्थान पर पहुंच गए.

चौथे प्रयास में पाथिरागे ने फेंका 91.09 मीटर दूर भाला

Advertisement
Advertisement

पाथिरागे ने अपने चौथे और अंतिम प्रयास में पूरी जान लगा दी. इस प्रयास में उन्होंने 91.09 मीटर दूर थ्रो फेंककर सबको पीछे छोड़ दिया. पाथिरागे ने अपने विरोधियों पर करीब 5 मीटर की बढ़त बना ली, जिसके कारण पीटर्स तथा वेबर के पास वापसी का कोई रास्ता नहीं बचा. पीटर्स 86.18 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि वेबर ने 85.89 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता.

🚨 Pathirage did it again!!!

BECOMES THE JAVELIN ULTIMATE WORLD CHAMPION!

The Sri Lankan wonder boy produced another monstrous throw of 91.09m to clinch the title!



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. चंद्रशेखर आजाद के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Next Post

यूपी के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने सऊदी से बर्थडे पार्टी दी; बोला- मेरे नाम से खाओ, बिल हम भरेंगे, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
यूपी के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने सऊदी से बर्थडे पार्टी दी; बोला- मेरे नाम से खाओ, बिल हम भरेंगे, Uttar-pradesh Hindi News

यूपी के यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने सऊदी से बर्थडे पार्टी दी; बोला- मेरे नाम से खाओ, बिल हम भरेंगे, Uttar-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.