• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘हनुमान अंश’ ने 38वें दिन की बंपर कमाई, 200 करोड़ क्लब में हुई ग्रैंड एंट्री, बनी 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म

Admin by Admin
September 14, 2026
in मनोरंजन
0
‘हनुमान अंश’ ने 38वें दिन की बंपर कमाई, 200 करोड़ क्लब में हुई ग्रैंड एंट्री, बनी 2026 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म

[ad_1]

Last Updated:September 14, 2026, 09:42 IST

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर वो करिश्मा कर दिखाया है, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने नहीं की होगी. रिलीज के छठवें वीकेंड में कदम रखते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर फिर से सुनामी ला दी है. 38वें दिन थिएटर्स में उमड़े जनसैलाब के बदौलत फिल्म ने न सिर्फ एक ऑल-टाइम नया कीर्तिमान स्थापित किया, बल्कि 200 करोड़ के क्लब में धमाकेदार एंट्री मारते हुए साल 2026 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म का खिताब भी अपने नाम कर लिया है.

नई दिल्ली. बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का चमत्कार छठवें हफ्ते में भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इस मूवी ने लोगों को अपना मुरीद बना लिया है और हर दिन छप्परफाड़ कमाई कर रही है. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए अब 200 करोड़ क्लब में अपनी धमाकेदार एंट्री मार दी है.

इस फिल्म ने 37वें दिन यानी छठवें शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड दर्ज करते हुए 18.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही इसने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ (5.75 करोड़) का पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. ‘हनुमान अंश’ ने इस मामले में ‘धुरंधर’ की कमाई से तीन गुना ज्यादा का कलेक्शन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, छठवें रविवार को फिल्म की कमाई में 21.6 फीसदी का जबरदस्त उछाल देखा गया. फिल्म ने रविवार को 54 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ 22.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इससे पहले छठवें शुक्रवार को फिल्म ने 10.50 करोड़ और शनिवार को 18.50 करोड़ रुपये कमाए थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

38वें दिन ‘हनुमान अंश’ के हिंदी 2डी वर्जन ने सिनेमाघरों में 59.98 फीसदी की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी दर्ज की. सुबह के शोज जहां 41.31 फीसीद ऑक्यूपेंसी के साथ शुरू हुए, वहीं दोपहर में यह आंकड़ा उछलकर 68.85 फीसदी तक जा पहुंचा. शाम के शोज ने तो थिएटर मालिकों की लॉटरी लगा दी, जहां 74.69 फीसदी की ऑक्यूपेंसी देखने को मिली, जबकि नाइट शोज में भी 55.08 फीसदी थिएटर्स खचाखच भरे रहे.

ताजा आंकड़ों के साथ ‘हनुमान अंश’ भारत में अब 200 करोड़ में एंटर कर चुकी है. अब इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 214.63 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि इसका ग्रोस कलेक्शन 253.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. ‘हनुमान अंश’ की कमाई का यह सफर बेहद चौंकाने वाला रहा है और कमाई की शुरुआत सिर्फ 10 लाख रुपये कलेक्शन से हुई थी.

दिलचस्प बात है कि ‘हनुमान अंश’ साल 2026 की भारत में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है. भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करते ही फिल्म ने ‘भूत बंगला’ (199.23) को पीछे छोड़ दिया है. अभी पहले नंबर पर ‘धुरंधर 2’ (1186.32 करोड़) और दूसरे नंबर ‘बॉर्डर 2’ (362.76 करोड़) है.

पहले हफ्ते में महज 1.08 करोड़ और दूसरे हफ्ते में सिर्फ 40 लाख रुपये कमाने वाली इस फिल्म ने तीसरे हफ्ते ऐसी रफ्तार पकड़ी कि सब देखते रह गए. फिल्म ने चौथे हफ्ते 61 करोड़ और पांचवें हफ्ते में 90.25 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया.

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का नेट आंकड़ा पार करने के साथ ही विशाल चतुर्वेदी की इस फिल्म ने दुनियाभर में कमाई के नए झंडे गाड़ दिए हैं. घरेलू और विदेशी बाजारों की कमाई को मिलाकर ‘हनुमान अंश’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 268.05 करोड़ रुपये हो चुका है. ‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्टर किया है. इसकी कहानी नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है और फिल्म में यह रोल शोभिनव सत्य ने निभाया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 14, 2026, 09:42 IST

[ad_2]

Source link

Views: 90
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

भिंडी की खेती से करें बंपर कमाई, जानें बुवाई से कटाई तक की पूरी जानकारी, उन्नत किस्में और एक्सपर्ट टिप्स

Next Post

सोनभद्र. चंद्रशेखर आजाद के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Next Post

सोनभद्र. चंद्रशेखर आजाद के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement