• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अनुपमा का ‘लेडी सिंघम’ अवतार, ठगने वाले बिल्डर की अब खैर नहीं, लोगों को दिलाएगी की इंसाफ, खाई ये कसम

Admin by Admin
September 14, 2026
in मनोरंजन
0
अनुपमा का ‘लेडी सिंघम’ अवतार, ठगने वाले बिल्डर की अब खैर नहीं, लोगों को दिलाएगी की इंसाफ, खाई ये कसम

[ad_1]

Last Updated:September 14, 2026, 08:33 IST

Anupama Written Update 14 September: ‘अनुपमा’ में बिल्डर फ्रॉड के बाद कहानी ने नया मोड़ ले लिया है . अपने सपनों का घर खोने के बाद भी अनुपमा हिम्मत हारने के बजाय धोखेबाज बिल्डर के खिलाफ जंग में कूद पड़ी है . ऑफिस के बाहर अपनी गाढ़ी कमाई खोकर रोते-बिलखते लोगों को अनुपमा ने न सिर्फ संभाला बल्कि उनके हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प भी लिया . वहीं दूसरी तरफ पाखी और पारितोष अपनी गंदी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और लीला के मन में जहर घोल रहे हैं . जानिए अनुपमा की इस नई लड़ाई और अनुज की वापसी से जुड़े इमोशनल ट्विस्ट के बारे में .

 बिल्डर ने किया फ्रॉड तो बेबस लोगों की ढाल बनी अनुपमा, क्या दिला पाएगी इंसाफZoom

लेडी सिंघम बनी अनुपमा (फोटो साभार-youtube grabe)

नई दिल्ली: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में हर दिन नया हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है . अपने सपनों का घर छिन जाने के बाद अब अनुपमा टूटकर बिखरी नहीं है, बल्कि उसने धोखेबाज बिल्डर के खिलाफ जंग छेड़ दी है . बिल्डर के ऑफिस पहुंची अनुपमा को जब वहां रोते-बिलखते बेबस लोग मिले, तो उसने खुद का दुख भूलकर दूसरों को हिम्मत देना शुरू कर दिया .

अब अनुपमा बिल्डर को सबक सिखाने और हर आम इंसान को उसका हक दिलाने के लिए एक नई लड़ाई शुरू करने जा रही है .

बिल्डर के ऑफिस में मचा भारी बवाल

अनुपमा अपने घर के नुकसान पर रो रही होती है और दिग्विजय भी उसकी हालत देखकर उदास हो जाता है . दूसरी तरफ ईशानी, अंश और प्रेरणा के बीच पैसों और फ्रॉड को लेकर बहस होती है . पाखी और पारितोष अनुपमा की इस हालत का मजाक उड़ाने में लगे हुए हैं . वहीं दूसरी तरफ अनुपमा सीधे बिल्डर के ऑफिस पहुंचती है, जहां पहले से ही ठगे गए लोग प्रोटेस्ट कर रहे हैं . एक आदमी अपनी गाढ़ी कमाई डूबने की वजह से जान देने की बात करता है, तो अनुपमा उसे रोकती है और हिम्मत बांधती है . अनुपमा कहती है कि इंसान की जिंदगी इस फ्रॉड से कहीं ज्यादा कीमती है .

अनुपमा ने पुलिस से मांगी मदद

अनुपमा वहां मौजूद सभी बायर्स को हिम्मत देती है और कहती है कि मिडिल क्लास आदमी जब सब कुछ खो देता है, तो उसके पास डरने के लिए कुछ नहीं बचता . अनुपमा पुलिस से रिक्वेस्ट करती है कि वे अपना काम ठीक से करें और इस भगोड़े बिल्डर को ढूंढकर कड़ी सजा दिलाएं . अनुपमा की बातें सुनकर वहां मौजूद सभी लोग उसका साथ देने का फैसला करते हैं और कहते हैं कि वे अपने हक के लिए मिलकर लड़ेंगे .

पाखी-पारितोष ने लीला के दिल में भरा जहर

शो में पाखी और पारितोष का स्वार्थ एक बार फिर सामने आया है . दोनों लीला के मन में यह शक डाल देते हैं कि हसमुख अनुपमा की मदद करने के लिए घर बेच देंगे . लीला कहती है कि अच्छा हुआ अनुपमा को नुकसान हुआ ताकि वह घर में रहकर सबका ध्यान रख सके . पाखी और पारितोष सोचते हैं कि लीला तो उनसे भी ज्यादा सेल्फिश निकली . दूसरी तरफ प्रीकैप में दिखाया गया है कि अनुपमा और राही एक कैटरिंग इवेंट में काम कर रहे हैं, जहां राही अनुज को याद करती है . अनुपमा उसे ढांढस बंधाती है कि अनुज एक दिन जरूर वापस आएगा .

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ें

First Published :

September 14, 2026, 08:31 IST



[ad_2]

Source link

Views: 90
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

यूपी के गांवों में भारी बिजली कटौती, 18 घंटे आपूर्ति भी मुश्किल, इस वजह से बढ़ रहा संकट, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post

India Commonwealth Games Today Schedule: गोल्ड पर नीरज चोपड़ा की नजर, 10 बॉक्सर फाइनल का टिकट पाने उतरेंगे, नौवें दिन भारत का शेड्यूल

Next Post
India Commonwealth Games Today Schedule: गोल्ड पर नीरज चोपड़ा की नजर, 10 बॉक्सर फाइनल का टिकट पाने उतरेंगे, नौवें दिन भारत का शेड्यूल

India Commonwealth Games Today Schedule: गोल्ड पर नीरज चोपड़ा की नजर, 10 बॉक्सर फाइनल का टिकट पाने उतरेंगे, नौवें दिन भारत का शेड्यूल

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement