• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

India Commonwealth Games Today Schedule: गोल्ड पर नीरज चोपड़ा की नजर, 10 बॉक्सर फाइनल का टिकट पाने उतरेंगे, नौवें दिन भारत का शेड्यूल

Admin by Admin
September 14, 2026
in खेल
0
India Commonwealth Games Today Schedule: गोल्ड पर नीरज चोपड़ा की नजर, 10 बॉक्सर फाइनल का टिकट पाने उतरेंगे, नौवें दिन भारत का शेड्यूल


नई दिल्ली. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का नौवां दिन भारत के लिए सबसे अहम दिनों में से एक साबित हो सकता है. एक ओर ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे, तो दूसरी ओर पहले ही मेडल पक्का कर चुके 10 मुक्केबाज सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटाने की कोशिश करेंगे. इसके अलावा तेजस्विन शंकर डेकाथलन में मेडल की रेस में बने हुए हैं, जबकि जूडो, ट्रैक साइकिलिंग और लॉन बॉल्स में भी भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे. ऐसे में नौवें दिन भारत के खाते में कई और पदक जुड़ने की उम्मीद है. चलिए जानते हैं. आज का भारत का शेड्यूल क्या रहने वाला है.

आठवें दिन कैसा रहा प्रदर्शन?
आठवें दिन भारत के खाते में दो मेडल जुड़े. भारत को वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने शानदार सिल्वर मेडल दिलाया. उन्होंने पुरुषों के +110 किलोग्राम वर्ग में कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड के साथ कुल 388 किलोग्राम वजन उठाया, लेकिन गोल्ड से महज एक किलो दूर रह गए. वहीं, डिस्कस थ्रो में सीमा कालीरामना ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यशवीर सिंह ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई. ट्रिपल जंप में प्रवीण चित्रावेल और सेल्वा प्रभु भी फाइनल में पहुंचे, जबकि तेजस्विन शंकर ने डेकाथलन के पहले दिन के बाद दूसरा स्थान हासिल कर पदक की उम्मीदें बरकरार रखीं. हालांकि, शॉटपुट में एशियाई खेलों के चैंपियन तजिंदरपाल सिंह तूर पांचवें स्थान पर रहे. वहीं अनिमेष कुजूर (200 मीटर) और विशाल टीके (400 मीटर) फाइनल में जगह बनाने से चूक गए.

मेडल टैली में कौन से नंबर पर भारत?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अब भारत के कुल 17 मेडल हो गए हैं, जिसमें 3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज शामिल हैं. मेडल टैली में भारत आठवें स्थान से खिसकर अब 10वें नंबर पर आ गया है. ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत आठवें दिन भी बरकरार रही. ऑस्ट्रेलिया के कुल मेडल की संख्या अब 110 हो गई है, जिसमें 51 गोल्ड, 24 सिल्वर और 35 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. भारत की नजरें नौवें दिन नीरज चोपड़ा पर रहने वाली हैं, जो गोल्ड जीतने के प्रबल दावेदार हैं.

भारत का नौवें दिन का शेड्यूल

एथलेटिक्स: पुरुष डेकाथलन 110 मीटर बाधा दौड़ : तेजस्विन शंकर, दोपहर 2:35 बजे.

पुरुष डेकाथलन चक्का फेंक : तेजस्विन शंकर, दोपहर 3:20 बजे.

मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले, पहला दौर (हीट दो) : विशाल टीके, राजेश रमेश, रशदीप कौर, अंसा बाबू और नीरू पाठक, शाम 4:05 बजे.

पुरुष डेकाथलन पोल वॉल्ट : तेजस्विन शंकर, शाम 5:00 बजे.

पुरुष डेकाथलन भाला फेंक : तेजस्विन शंकर, रात 11:30 बजे.

पुरुष भाला फेंक फाइनल : नीरज चोपड़ा, रोहित यादव और यशवीर सिंह, रात 12:45 बजे (एक अगस्त).

पुरुष डेकाथलन 1500 मीटर (अंतिम स्पर्धा) : तेजस्विन शंकर, रात 1:05 बजे (एक अगस्त).

पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़ फाइनल : यशस पलाक्ष और संतोष कुमार तमिलरासन, रात 1:30 बजे (एक अगस्त).

मुक्केबाजी: महिला 54 किग्रा सेमीफाइनल : प्रीति पवार बनाम कैथरीन म्वापे (जाम्बिया), दोपहर 3:15 बजे.

पुरुष 80 किग्रा सेमीफाइनल : अंकुश पंघाल बनाम जोशुआ ओफोरी (कनाडा), शाम 4:30 बजे.

महिला 57 किग्रा सेमीफाइनल : जैस्मिन लंबोरिया बनाम रापेलांग मासेलेला (लेसोथो), शाम 7:15 बजे.

महिला 70 किग्रा सेमीफाइनल : अरुंधति चौधरी बनाम रोजी एक्लेस (वेल्स), शाम 7:30 बजे.

पुरुष 55 किग्रा सेमीफाइनल : जादुमणि सिंह बनाम फिलिप हाओसेब (नामीबिया), रात 8:15 बजे.

महिला 51 किग्रा सेमीफाइनल : साक्षी चौधरी बनाम एम्बर जेन वॉल (कनाडा), रात 11:30 बजे.

महिला 60 किग्रा सेमीफाइनल : प्रिया घंघास बनाम लूसी किंग्स-व्हीटली (इंग्लैंड), रात 12:15 बजे (एक अगस्त).

महिला 75 किग्रा सेमीफाइनल : लवलीना बोरगोहेन बनाम तारोना ताफाकी (तुवालु), रात 12:45 बजे (एक अगस्त).

पुरुष 60 किग्रा सेमीफाइनल : सचिन सिवाच बनाम ओवेन हैरिस-एलेन (वेल्स), रात 1:00 बजे (एक अगस्त).

पुरुष 90 किग्रा से अधिक सेमीफाइनल : नरेंद्र बरवाल बनाम निगेल पॉल (त्रिनिदाद एवं टोबैगो), रात 1:30 बजे (एक अगस्त).

Advertisement
Advertisement

जूडो: पुरुष 60 किग्रा से कम, प्री क्वार्टर फाइनल : हर्ष सिंह बनाम चिकोंडी कैथेवेरा (मलावी), दोपहर 3:30 बजे से.

महिला 52 किग्रा से कम, प्री क्वार्टर फाइनल : श्रद्धा चोपाडे बनाम जेन मसाक्वोई (सिएरा लियोन), दोपहर 3:30 बजे से.

पुरुष 66 किग्रा से कम, प्री क्वार्टर फाइनल : रोहित माजगुल बनाम सैमुएल रिबेरो (मोजाम्बिक), दोपहर 3:30 बजे से.

महिला 48 किग्रा से कम, क्वार्टर फाइनल : अस्मिता डे बनाम ईवा इविंग (स्कॉटलैंड), दोपहर 3:30 बजे से.

महिला 57 किग्रा से कम, क्वार्टर फाइनल : यामिनी मौर्य बनाम प्रतिद्वंद्वी तय होना बाकी, दोपहर 3:30 बजे से.

महिला 48 किग्रा से कम पदक दौर : अस्मिता डे, रात 8:30 बजे से (क्वालीफाई करने पर).

पुरुष 60 किग्रा से कम पदक दौर : हर्ष सिंह, रात 8:30 बजे से (क्वालीफाई करने पर).

महिला 52 किग्रा से कम पदक दौर : श्रद्धा चोपाडे, रात 8:30 बजे से (क्वालीफाई करने पर).

पुरुष 66 किग्रा से कम पदक दौर : रोहित माजगुल, रात 8:30 बजे से (क्वालीफाई करने पर).

महिला 57 किग्रा से कम पदक दौर : यामिनी मौर्य, रात 8:30 बजे से (क्वालीफाई करने पर).

लॉन बॉल्स: पुरुष पेयर्स, सेक्शन बी, चौथा दौर : दिनेश कुमार और नवनीत सिंह बनाम फॉकलैंड द्वीप समूह (इयान बर्न्स और ओलिवर थॉम्पसन), शाम 5:15 बजे.

महिला एकल, सेक्शन सी, चौथा दौर : नयनमोनी सैकिया बनाम मिल्ड्रेड मकंडाविरे (जाम्बिया), रात 10:20 बजे.

ट्रैक साइकिलिंग: पुरुष 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट क्वालीफिकेशन : दिनेश कुमार और हर्षवीर सिंह सेखों, शाम 4:59 बजे.

पुरुष केइरिन पहला दौर : रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम (हीट एक), डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो (हीट तीन) और जेम्स केथेल्लाकपाम (हीट चार), रात 8:30 बजे.

पुरुष केइरिन रेपेचेज : रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम, डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो और जेम्स केथेल्लाकपाम, रात 9:17 बजे (क्वालीफाई करने पर).

पुरुष 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट कांस्य पदक मुकाबला : दिनेश कुमार और हर्षवीर सिंह सेखों, रात 10:46 बजे (क्वालीफाई करने पर).

पुरुष 4000 मीटर व्यक्तिगत परस्यूट स्वर्ण पदक मुकाबला : दिनेश कुमार और हर्षवीर सिंह सेखों, रात 10:53 बजे (क्वालीफाई करने पर).

पुरुष केइरिन दूसरा दौर : रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम, डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो और जेम्स केथेल्लाकपाम, रात 11:01 बजे (क्वालीफाई करने पर).

पुरुष केइरिन स्थान 7-12 फाइनल : रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम, डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो और जेम्स केथेल्लाकपाम, रात 11:43 बजे (क्वालीफाई करने पर).

पुरुष केइरिन स्थान 1-6 फाइनल : रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम, डेविड बेकहम एलकटोहचूंगो और जेम्स केथेल्लाकपाम, रात 11:48 बजे (क्वालीफाई करने पर).

पुरुष एलिमिनेशन रेस फाइनल (पदक स्पर्धा) : हर्षवीर सिंह सेखों, रात 11:53 बजे.



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

अनुपमा का ‘लेडी सिंघम’ अवतार, ठगने वाले बिल्डर की अब खैर नहीं, लोगों को दिलाएगी की इंसाफ, खाई ये कसम

Next Post

भिंडी की खेती से करें बंपर कमाई, जानें बुवाई से कटाई तक की पूरी जानकारी, उन्नत किस्में और एक्सपर्ट टिप्स

Next Post
भिंडी की खेती से करें बंपर कमाई, जानें बुवाई से कटाई तक की पूरी जानकारी, उन्नत किस्में और एक्सपर्ट टिप्स

भिंडी की खेती से करें बंपर कमाई, जानें बुवाई से कटाई तक की पूरी जानकारी, उन्नत किस्में और एक्सपर्ट टिप्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.