• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रोहित रॉय के ‘डस्टबिन’ बयान पर भड़कीं देवोलीना, गोपी बहू ने दिखाया आईना- ‘जिस थाली में खाया उसी में छेद’

Admin by Admin
September 12, 2026
in मनोरंजन
0
रोहित रॉय के ‘डस्टबिन’ बयान पर भड़कीं देवोलीना, गोपी बहू ने दिखाया आईना- ‘जिस थाली में खाया उसी में छेद’


Last Updated:September 12, 2026, 23:14 IST

रोहित रॉय ने टेलीविजन को ‘डस्टबिन मीडियम’ कहकर इसके कलाकारों का मजाक उड़या. उन्होंने फिल्मी सितारों को टीवी एक्टर्स से बेहतर बताकर नीचा दिखाने की भी कोशिश की. रोहित रॉय के बयान ने कई सितारों को आहत किया है, जिनमें एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी भी शामिल हैं. उन्होंने रोहित रॉय पर तीखा पलटवार किया है. टीवी की गोपी बहू ने तंज कसते हुए कहा कि रोहित को ज्यादातर लोग सिर्फ एक्टर रोनित रॉय के भाई के रूप में जानते हैं.

ख़बरें फटाफट

रोहित रॉय के 'डस्टबिन' बयान पर भड़कीं देवोलीना, गोपी बहू ने दिखाया आईनाZoom

रोहित रॉय ने टीवी को डस्टबिन मीडियम कहा था.

नई दिल्ली: रोहित रॉय ने टीवी को ‘डस्टबिन मीडियम’ कहकर कई कलाकारों को नाराज कर दिया है.उन्होंने फिल्मी सितारों से टीवी एक्टर्स की तुलना करके उन्हें नीचा दिखाया. रोहित रॉय ने दावा किया कि फिल्म स्टार्स में एक खास तरह का ‘स्टाइल और क्लास’ होता है जो टीवी एक्टर्स में नहीं होता. अब एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने उन्हें तीखा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग उन्हें टीवी एक्टर रोनित रॉय के भाई के तौर पर ही जानते हैं.

‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू का किरदार निभाकर देवोलीना मशहूर हुई थीं. उन्होंने आईएएनएस से ​​कहा, ‘लोगों की एक अजीब आदत होती है. जिस हाथ ने उन्हें खिलाया-पिलाया, उसी को काटना. जिस थाली में खाया, उसी में छेद करना. उनकी बातें बिल्कुल वैसी ही लग रही हैं. फिल्मों की तो बात ही छोड़िए, सच कहूं तो मुझे याद भी नहीं कि वह किस टीवी सीरीज में थे. सच तो यह है कि ज्यादातर लोग उन्हें सिर्फ रोनित रॉय के भाई के तौर पर जानते हैं.’

रोहित रॉय पर उठाए सवाल
देवोलीना ने कहा कि रोनित का भाई होना ही उनकी सबसे बड़ी पहचान है. उन्होंने आगे कहा, ‘रोनित ने टीवी से ही लोकप्रियता हासिल की. ​​मुझे लगता है कि यही उनकी सबसे बड़ी पहचान है. मुझे तो यह भी नहीं पता कि रोहित का अपना योगदान कितना बड़ा रहा है.’ उन्होंने रोनित के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘अगर टीवी इतना ही बुरा था, तो उन्होंने इतने सालों तक इसका हिस्सा बनने का फैसला क्यों किया? अब वह उसी मीडियम को ‘डस्टबिन’ कह रहे हैं.’

टीवी इंडस्ट्री को नीचा दिखाया
देवोलीना ने आगे कहा, ‘साथ ही, मुझे लगता है कि उनका कमेंट परोक्ष रूप से उन सभी बॉलीवुड एक्टर्स पर निशाना साधती है जो आजकल टीवी पर नजर आते हैं. आज हर बड़ा बॉलीवुड स्टार अपनी फिल्मों के प्रमोशन, रियलिटी शो को होस्ट करने और दर्शकों से जुड़े रहने के लिए टेलीविजन पर आता है. क्या वह यह कहना चाह रहे हैं कि वे सभी ‘डस्टबिन मीडियम’ में काम कर रहे हैं? यह बस उसी इंडस्ट्री को नीचा दिखाकर ध्यान खींचने की एक हताश कोशिश लगती है जिसने उन्हें बनाया है.’

देवोलीना ने टीवी का जताया आभार
देवोलीना ने अपने करियर का श्रेय टेलीविजन को देते हुए कहा कि टेलीविजन उनके लिए सिर्फ एक मीडियम नहीं है. वे कहती हैं, ‘यह मेरा घर है. इसने मुझे सब कुछ दिया है. काम, पहचान, सम्मान और करियर. आज मैं जो कुछ भी हूं, टेलीविजन की वजह से हूं. मुझे हमेशा इसका हिस्सा होने पर गर्व और आभार महसूस होगा.’

About the Author

Advertisement
Advertisement

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर \’न्यूज18 डिजिटल\’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 12, 2026, 23:14 IST





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में किया पैदल गश्त

Next Post

सोनभद्र. कंपनियां आएं और रोजगार बाहर के लोगों को दें, यह नहीं चलेगा: भूपेश चौबे

Next Post

सोनभद्र. कंपनियां आएं और रोजगार बाहर के लोगों को दें, यह नहीं चलेगा: भूपेश चौबे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.