• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. सड़क किनारे मिला 60 वर्षीय व्यक्ति का शव, गले पर मिले खरोंच के निशान

JK Gupta by JK Gupta
September 12, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@विजय अग्रहरी….


घोरावल थाना घोरावल क्षेत्र के तेंदुआ गांव के बाहर शनिवार सुबह सड़क किनारे खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राम सिंह गोंड पुत्र स्व. सुब्बा लाल, निवासी तेंदुआ, थाना घोरावल, उम्र करीब 60 वर्ष के रूप में हुई है।

प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 8:45 बजे तेंदुआ गांव के बाहर सड़क किनारे खेत में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही घोरावल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के नाक और मुंह से खून निकला हुआ था, जबकि गले पर खरोंच के निशान भी पाए गए हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement

मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

7 दशक, 779 मेडल…1951 के पहले एशियाई खेल से 100 पदकों की तड़प तक, ऐसे बदला भारतीय खेलों का इतिहास

Next Post

घोरावल. नवजात के जननांग की असामान्य बनावट से मचा हड़कंप, जिला अस्पताल रेफर

Next Post

घोरावल. नवजात के जननांग की असामान्य बनावट से मचा हड़कंप, जिला अस्पताल रेफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.