• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, क्षेत्र में मचा हड़कंप

JK Gupta by JK Gupta
September 12, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अनिल अग्रहरी….


डाला चौकी क्षेत्र के लगड़ा मोड़ में शनिवार दोपहर बाद उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अधेड़ व्यक्ति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश चौरसिया (55) पुत्र स्वर्गीय महातम, निवासी लगड़ा मोड़, ने तीन सेट करकट के पाइप में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों ने शव को फंदे से लटका देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई की। पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना को लेकर किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति नहीं बनी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना पर दुख जताया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Views: 110
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. पर्यूषण पर्व पर जैन समाज ने किया रक्तदान, 33 लोगों ने दिया जीवन बचाने का संकल्प

Next Post

जेन-जी के सहारे चुनावी नैया पार लगाएगी बसपा? मायावती ने बड़ा ऐलान किया, Uttar-pradesh Hindi News

Next Post
जेन-जी के सहारे चुनावी नैया पार लगाएगी बसपा? मायावती ने बड़ा ऐलान किया, Uttar-pradesh Hindi News

जेन-जी के सहारे चुनावी नैया पार लगाएगी बसपा? मायावती ने बड़ा ऐलान किया, Uttar-pradesh Hindi News

Related Posts

  • सोनभद्र. घोरावल से डॉ. अरविंद पटेल होंगे जनहित संकल्प पार्टी के प्रत्याशी सोनभद्र. घोरावल से डॉ. अरविंद पटेल होंगे जनहित संकल्प पार्टी के प्रत्याशी
  • सोनभद्र. जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने फीता काटकर सोन अर्थ दीपावली सरस मेला-2026 का किया भव्य शुभारंभ सोनभद्र. जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने फीता काटकर सोन अर्थ दीपावली सरस मेला-2026 का किया भव्य शुभारंभ
  • म्योरपुर. त्योहारों से पहले म्योरपुर पुलिस अलर्ट! पीस कमेटी की बैठक में थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने दिए सख्त निर्देश म्योरपुर. त्योहारों से पहले म्योरपुर पुलिस अलर्ट! पीस कमेटी की बैठक में थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने दिए सख्त निर्देश
  • रेणुकूट. दीपावली को लेकर पिपरी पुलिस अलर्ट, ज्वेलर्स की दुकानों और हिस्ट्रीशीटरों की हुई चेकिंग रेणुकूट. दीपावली को लेकर पिपरी पुलिस अलर्ट, ज्वेलर्स की दुकानों और हिस्ट्रीशीटरों की हुई चेकिंग
  • म्योरपुर. बिरसा मुंडा जयंती पर बिजली विभाग का एक्शन! बलियरी में लगा मेगा कैंप, 24 को मिलेगा नया कनेक्शन, एक लाख से ज्यादा की वसूली म्योरपुर. बिरसा मुंडा जयंती पर बिजली विभाग का एक्शन! बलियरी में लगा मेगा कैंप, 24 को मिलेगा नया कनेक्शन, एक लाख से ज्यादा की वसूली
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement