• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन का आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
September 12, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0/@संजय सिंह.…


Sonbhadr।  राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र में 11 एवं 12 सितंबर को दो दिवसीय स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कुल 40 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 29 सॉफ्टवेयर और 11 हार्डवेयर आधारित टीमें शामिल रहीं। कार्यक्रम में 180 छात्र-छात्राओं ने अपने तकनीकी कौशल और नवाचार का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के पहले दिन विशेषज्ञों एवं अतिथियों ने प्रतिभागी टीमों को प्रोजेक्ट में सुधार और प्रभावी तकनीकी समाधान विकसित करने के लिए आवश्यक सुझाव व मार्गदर्शन दिया। दूसरे दिन सभी टीमों के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन किया गया।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रशांत पांडेय ने बताया कि चयनित प्रोजेक्ट को स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन के ग्रैंड फिनाले के लिए अग्रसारित किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

मुख्य अतिथि स्मृति आर. नायक, मुख्य व्यवसाय अधिकारी, अदाणी पावर ने विद्यार्थियों को नवाचार और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नवाचार के साथ विद्यार्थियों को अपने मूलभूत ज्ञान की भी विस्तृत जानकारी रखनी चाहिए।

संस्थान के निदेशक के.एस. वर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रतिभागी विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों, समन्वयक और आयोजन टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नवाचार, तकनीकी दक्षता, टीमवर्क और समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में के. देवास नेसन, वाई. विष्णुवर्धन, संस्थापक एवं सीईओ एक्सपोसिस डेटा लैब्स तथा डॉ. अरविंदा कुमार सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए नए विचारों के माध्यम से तकनीकी समस्याओं के समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर डॉ. अमोद कुमार तिवारी, डॉ. हिमांशु कटियार, डॉ. देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. हरीश चंद्र उपाध्याय, डॉ. आशीष रंजन मिश्रा, डॉ. पी.के. वर्मा, डॉ. मैनेजर यादव, राम ईश्वर वैस, सिकंदर श्री, आशीष श्रीवास्तव सहित अन्य फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन आईईईई स्टूडेंट ब्रांच द्वारा किया गया।

Advertisement
Advertisement
Previous Post

देश की सेवा में गंवाया पैर, कौन हैं CWG में गोल्ड जीतने वाले सोमन राणा? नेशनल बॉक्सर से शॉट पुट हीरो बनने तक का सफर

Next Post

सोनभद्र. पर्यूषण पर्व पर जैन समाज ने किया रक्तदान, 33 लोगों ने दिया जीवन बचाने का संकल्प

Next Post

सोनभद्र. पर्यूषण पर्व पर जैन समाज ने किया रक्तदान, 33 लोगों ने दिया जीवन बचाने का संकल्प

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.