संवाददाता@रामकेश यादव….

विकास खंड करमा अंतर्गत आने वाले कई गांवों में गिरे हुए मकानों की ओर से ग्राम प्रधान सचिव क्षेत्रीय लेखपालों द्वारा पड़ताल की जा रही है जिससे सरकार द्वारा उन्हें लाभ मिल सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास खंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बाबूराही में भारी वारिस होने से मनोज कुमार सिंह पुत्र लक्ष्मण एवं रामजी पुत्र स्वर्गीय सहदेव का मकान गिर गया है ।

जिसमें मनोज कुमार अपने पांच परिवारों को लेकर एक सीट के मड़ई में रह रहे है।एवं रामजी का मकान गिर गया है परंतु रहने के लिए उनके पास एक घर है जिसमें गुजर कर रहे है।इसके अलावा मनीता हरिजन का भी घर गिर गया है ।
ग्राम प्रधान शशि कला ने बताया कि वारिस में गिरे हुए घरों की पड़ताल कर उचित मुवायजा के लिए लेखपाल को सूचित कर दिया गया है।।इसी तरह कारकी में भी वारिस से घर गिरे है ।
