• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. तीन दिन लगातार प्रभावित रहेंगी बैंकिंग सेवाएं, मांगें नहीं मानीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

JK Gupta by JK Gupta
September 11, 2026
in सोनभद्र
0



मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन.. 

— पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और पीएलआई व्यवस्था की समीक्षा को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर रॉबर्ट्सगंज नगर की बैंकिंग सेवाओं पर भी दिखाई दिया। ऑल इंडिया बैंक एसोसिएशन सोनभद्र यूनिट के जिला अध्यक्ष राजीव रंजन और सचिव मुकेश कुमार के नेतृत्व में बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नगर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब नेशनल बैंक स्वर्ण जयंती चौक, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक समेत विभिन्न बैंक शाखाओं का भ्रमण किया। जहां कुछ स्थानों पर बैंकिंग कार्य चल रहा था, वहां कर्मचारियों ने उसे भी बंद कराया।

इंडियन बैंक शाहगंज के सुबोध कांत दिवाकर ने कहा कि पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग लंबे समय से लंबित है। उन्होंने कहा कि 8 मार्च 2024 को हुए द्विपक्षीय समझौते में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया। यूनियनों का कहना है कि सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन करीब 40 मिनट अतिरिक्त कार्य कर पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू की जा सकती है।

इसके अलावा परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) की मौजूदा व्यवस्था को लेकर भी बैंक यूनियनों में नाराजगी है। यूनियनों ने सरकार की एकतरफा एवं भेदभावपूर्ण व्यवस्था वापस लेने तथा पीएलआई से जुड़े प्रावधानों में यूनियनों के साथ द्विपक्षीय वार्ता के जरिए संशोधन की मांग की है। साथ ही अन्य लंबित मुद्दों का समाधान करने की मांग उठाई गई।

जिला अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लगातार टाला जा रहा है। सरकार और बैंक प्रबंधन को कर्मचारियों की जायज मांगों पर तत्काल निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

हड़ताल के चलते शुक्रवार को कैश जमा-निकासी, चेक जमा एवं क्लीयरेंस, केवाईसी अपडेट सहित शाखा स्तर की कई सेवाएं प्रभावित रहीं। इसके बाद 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण नियमित बैंक शाखा सेवाएं लगातार तीन दिन प्रभावित रहेंगी। डिजिटल माध्यम जैसे यूपीआई, एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग की उपलब्धता संबंधित बैंक की व्यवस्था पर निर्भर रहेगी।

यूनियनों ने आगे भी आंदोलन का कार्यक्रम घोषित किया है। मांगों पर समाधान नहीं होने पर 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल और इसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।

प्रदर्शन में मुकेश कुमार, संजीव चौबे, सौरव सिंह, राजेश कुमार, अवधेश कुमार, शिवपूजन, रमेश कुमार, महेश सिंह, नीतीश नायक, निरंजन सेठ, जय नारायण, ओम प्रकाश, त्रिभुवन, यशवंत, राम प्रसाद सहित बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Previous Post

Commonwealth Games 2026: कोटा की बेटी ने इंग्लैंड की बॉक्सर को हराकर जीता गोल्ड, दमदार पंच से रचा इतिहास

Next Post

फिरोजाबाद: 20 साल बाद जी उठी सिरसा नदी, मनरेगा की पहल से 6 ब्लॉकों के किसानों को मिली नई जिंदगी

Next Post
फिरोजाबाद: 20 साल बाद जी उठी सिरसा नदी, मनरेगा की पहल से 6 ब्लॉकों के किसानों को मिली नई जिंदगी

फिरोजाबाद: 20 साल बाद जी उठी सिरसा नदी, मनरेगा की पहल से 6 ब्लॉकों के किसानों को मिली नई जिंदगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.