• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

अब सिंगर भी बनीं हानिया आमिर, ‘पाब्लो’ से साधा ट्रोलर्स पर निशाना, गाने में राखी सावंत का भी धमाका

Admin by Admin
September 11, 2026
in मनोरंजन
0
अब सिंगर भी बनीं हानिया आमिर, ‘पाब्लो’ से साधा ट्रोलर्स पर निशाना, गाने में राखी सावंत का भी धमाका


Last Updated:September 11, 2026, 11:34 IST


हानिया आमिर अब सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि अपनी आवाज और अंदाज से भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं. उन्होंने अपने पहले गाने ‘पाब्लो’ के जरिए म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा है. पंजाबी हिप-हॉप बीट्स वाले इस ट्रैक में एक्ट्रेस ने उन लोगों को जवाब दिया है, जो उन्हें ट्रोल करते हैं . लेकिन गाने से ज्यादा चर्चा में राखी सावंत की मौजूदगी आ गई, जिसने इस पूरे म्यूजिक डेब्यू को और खास बना दिया.

अब सिंगर भी बनीं हानिया आमिर, गाने में राखी सावंत का भी धमाकाZoom

हानिया आमिर के वीडियो में राखी की एंट्री से इंडियन फैंस हैरान हैं.

नई दिल्ली. पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने एक्टिंग के बाद अब म्यूजिक की दुनिया में भी कदम रख दिया है. एक्ट्रेस ने अपना पहला गाना ‘पाब्लो’ रिलीज किया है. अपने पहले रैप सॉन्ग ‘पाब्लो’ के रिलीज के साथ हानिया ने बतौर सिंगर डेब्यू किया है. पंजाबी हिप-हॉप स्टाइल में तैयार किया गया यह ट्रैक हनिया का उन हेटर्स को करारा जवाब है, जो उन्हें बेवजह ट्रोल करते हैं या खूबसूरत होने की वजह से ‘फेक’ करार देते हैंहालांकि, गाने के संगीत से ज्यादा जिस चीज ने सोशल मीडिया पर इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींचा, वह है भारतीय ड्रामा क्वीन और बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत की मौजूदगी.

हानिया आमिर ने इस गाने को खुद ही लिखा और कंपोज किया है. गाने में वे अपने ट्रोल्स को हद में रहने और चिल करने की सलाह देती हैं. लेकिन इस पूरे रैप सॉन्ग का सबसे बड़ा सरप्राइज इसका आउट्रो है, जिसमें राखी सावंत का एक स्पेशल मैसेज शामिल किया गया है.

Advertisement
Advertisement

‘हानिया, मेरी जान, टेंशन नहीं लेनी’

गाने के अंत में राखी सावंत अपनी खास शैली में हनिया का हौसला बढ़ाती हुई सुनाई देती हैं. राखी कहती हैं- ‘हानिया, मेरी जान, टेंशन नहीं लेनी. समझी? बिल्कुल टेंशन मत लो. तुम हूर हो, तुम्हारे चेहरे पर नूर है. तुम्हारी खूबसूरती से ये सब जलते हैं.’

‘जो डर गया, समझो मर गया’

राखी यहीं नहीं रुकतीं, बल्कि हानिया को ‘शेरनी’ बताते हुए आगे कहती हैं- ‘जो डर गया, समझो मर गया’. राखी सावंत का यह हौसला बढ़ाने वाला वॉयस नोट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है. राखी खुद भी इस कोलैबोरेशन से बेहद खुश नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने पर थिरकते हुए एक वीडियो शेयर किया है.

View this post on Instagram





Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

‘मजबूरी में…’ अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती ने किया नया खुलासा? पूरी बात पढ़कर माथा ठनक जाएगा

Next Post

Bhilwara News: मजदूर की बेटी संध्या विश्नोई ने विश्व मंच पर जीता सिल्वर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ ऐतिहासिक स्वागत

Next Post
Bhilwara News: मजदूर की बेटी संध्या विश्नोई ने विश्व मंच पर जीता सिल्वर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ ऐतिहासिक स्वागत

Bhilwara News: मजदूर की बेटी संध्या विश्नोई ने विश्व मंच पर जीता सिल्वर, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ ऐतिहासिक स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.