• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘मौत बहुत करीब थी’ जानलेवा हमले ने बदल दी सैफ अली खान की जिंदगी, फिर याद किया खौफनाक मंजर- ‘किस्मत नहीं आजमाता’

Admin by Admin
September 11, 2026
in मनोरंजन
0
‘मौत बहुत करीब थी’ जानलेवा हमले ने बदल दी सैफ अली खान की जिंदगी, फिर याद किया खौफनाक मंजर- ‘किस्मत नहीं आजमाता’

[ad_1]

Last Updated:September 10, 2026, 22:50 IST

सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है. वे कई सालों बाद अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे. फिल्म के प्रमोशन के बीच सैफ अली खान ने उस खौफनाक घटना को याद किया, जिसमें उनकी जान जाते-जाते बची थी. जनवरी 2025 में चोरी के मकसद से एक शख्स उनके घर में घुसा था, जिसने हाथापाई के दौरान एक्टर को बुरी तरह घायल कर दिया था. एक्टर ने अब बताया कि घटना ने जिंदगी को लेकर उनके नजरिये को बदल दिया था.

नई दिल्ली: सैफ अली खान के घर में पिछले जनवरी चोरी की कोशिश हुई थी. घुसपैठिए ने उन्हें पर कई बार चाकू मारा था. अब, घटना के साल भर बाद एक्टर ने बताया है कि कैसे इस हमले ने सिक्योरिटी और जीवन के प्रति उनके नजरिए को बदल दिया. साथ ही, उन्होंने जिंदा बच पाने के लिए आभार भी महसूस कराया. (फोटो साभार: Instagram@saifalikhan_online)

एक्टर को हमले में गंभीर चोटें आईं.उन्हें रीढ़ की हड्डी, गर्दन और हाथ पर चोट लगी थी. एक्टर की लीलावती अस्पताल में इमरजेंसी सर्जरी हुई. उन्हें पांच दिन बाद छुट्टी दे दी गई. सैफ अली खान ने ‘गल्फ न्यूज’ से बातचीत में कहा कि इस घटना ने सुरक्षा के प्रति उनके पहले के बेफिक्र रवैये को बदल दिया. (फोटो साभार: Instagram@saifalikhan_online)

सैफ अली ने कहा, ‘मैं सिक्योरिटी को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं था. मुझे खुलापन पसंद था, लेकिन मैंने यह सीखा है कि दुनिया में बहुत से लोग अमीर हैं और बहुत से गरीब और आपको किस्मत को आजमाना नहीं चाहिए. इसलिए, आपको दरवाजे बंद रखने होंगे, कीमती सामान संभालकर रखना होगा और यह समझना होगा कि आप कितने भाग्यशाली हैं और ज्यादातर लोग कितने अभागे हैं.’ (फोटो साभार: Instagram@saifalikhan_online)

Add News18 as
Preferred Source on Google

एक्टर ने आगे कहा कि इस घटना ने उन्हें असमानता और उन हालात के बारे में भी गहराई से सोचने पर मजबूर किया जो लोगों को अपराध की ओर धकेल सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘असली बात यही है कि आप समझते हैं कि यह घटना क्यों हुई, असमानता की वजह से.’ (फोटो साभार: Instagram@saifalikhan_online)

घटना के एक साल बाद भी सैफ अली खान घटना के मानसिक असर से उबर नहीं पाए हैं. उन्होंने कहा, ‘जैसे-जैसे समय बीतता है, कुछ बातें और भी बुरी लगने लगती हैं. एहसास पीछा नहीं छोड़ता कि आप कितने भाग्यशाली थे, मौत कितनी करीब थी. वह पूरी घटना कितनी हिंसक और कितनी तेजी से हुई थी.’ (फोटो साभार: Instagram@saifalikhan_online)

सैफ ने कहा, ‘दो बातें हैं. एक तो वह घटना और उससे जुड़ी भावनाएं, जिसके बारे में सोचकर लगता है कि मैं बहुत किस्मत वाला था. मुझे याद है कि एक पल के लिए मुझे लगा कि बस अब सब खत्म, लेकिन साथ ही यह भी सोचा कि मेरी जिंदगी कितनी शानदार रही है.’ (फोटो साभार: Instagram@saifalikhan_online)

सैफ अली खान ने उस हमले को याद करते हुए कहा कि एड्रेनालाइन के अचानक बढ़ने और मौत के एहसास ने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि उनकी जिंदगी कितनी बेहतरीन रही है. वे आगे कहते हैं, ‘एड्रेनालाइन और योद्धा की मौत. इन दोनों में कुछ खास बात होती है. मुझे लगता है कि जब असल में ऐसा कुछ होता है, तो एड्रेनालाइन का असर होता है. मैं काफी खुश था और मुझे याद है कि मुझे महसूस हुआ कि मेरी जिंदगी वाकई बहुत शानदार रही है.’
(फोटो साभार: Instagram@saifalikhan_online)

सैफ अली खान ने ‘मोजो स्टोरी’ के साथ बातचीत में कहा था कि वे आरोपी को माफ करके आगे बढ़ना चाहते हैं. सैफ ने हमले वाली रात को याद करते हुए बताया कि घुसपैठिया बाथरूम की खिड़की से उनके घर में घुसा और फिर उस कमरे में चला गया जहां उनका बेटा जेह और नैनी मौजूद थे. उन्होंने बताया कि नैनी ने उन्हें चाकू थामे एक आदमी के बारे में आगाह किया. वे आगे बोले, ‘मैं अंदर गया और देखा कि उस आदमी के हाथ में चाकू है. उसने बच्चे को थोड़ा सा घायल कर दिया था और मेड को भी थोड़ा काट दिया था. वह चाकू लिए वहीं खड़ा था.’ एक्टर को तब लगा था कि वे शायद स्थिति को अलग तरह से संभाल सकते थे, जैसे घुसपैठिए से बात करके.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

September 10, 2026, 22:50 IST

[ad_2]

Source link

Views: 120
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

26 दिन की देरी ने हाईकोर्ट में पलट दिया 29 साल पुराना केस, अदालत ने सुनाई थी उम्रकैद की सजा, अब कैंसिल

Next Post

2036 ओलंपिक का बिगुल! खेलो इंडिया पर सरकार ने खोला खजाना, 36,441 करोड़ की मेगा मंजूरी

Next Post
2036 ओलंपिक का बिगुल! खेलो इंडिया पर सरकार ने खोला खजाना, 36,441 करोड़ की मेगा मंजूरी

2036 ओलंपिक का बिगुल! खेलो इंडिया पर सरकार ने खोला खजाना, 36,441 करोड़ की मेगा मंजूरी

Related Posts

  • ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा ‘फ्रीडा’ की रिलीज को 24 साल पूरे, सलमा हायेक ने अब किया खुलासा, बोलीं- किसी को फिल्म पर नहीं था भरोसा
  • सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा सलमान खान के 5 यादगार रोल, एक में ‘आशिक’ बनकर छाए थे सुपरस्टार, दूसरी में डांस से बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा
  • ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल! ‘हर कलाकार सम्मान का हकदार है’, माफी मिलते ही बदले मीका सिंह के सुर, दलेर मेहंदी से विवाद के बीच झुके सुबोध उनियाल!
  • ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत ‘पेरेंट्स को खोना मुश्किल होता है’, पिता की याद में जब छलका अजय देवगन का दर्द, कहा- बच्चे देर से समझते हैं अहमियत
  • ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री ‘जॉन डो’ में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में ली धांसू एंट्री
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement