Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने अपने करियर कई हिट फिल्में दी हैं. लेकिन एक फिल्म में काम करने का उनके आज भी मलाल है. अब उन्होंने कुछ फिल्मों को लेकर बड़ा खुलासा किया है. एक्टर ने माना कि 2012 में आई फिल्म कॉकटेल में गौतम का किरदार निभाना उनकी बड़ी गलती थी. सैफ ने बताया कि उन्होंने यह रोल अपनी पसंद से नहीं, बल्कि फिल्म के प्रोड्यूसर होने की वजह से किया था.
हिट साबित हुई थी फिल्म
नई दिल्ली. सैफ अली खान ने अपने कई किरदारों से लोगों को हैरान कर दिया था. उनके कई किरदार तो आज भी लोगों के जहन में बसे हैं. लेकिन अब उन्होंने अपने करियर की कुछ फिल्मों को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने माना कि 2012 में आई फिल्म कॉकटेल में काम करना उनके लिए सही फैसला नहीं था. सैफ का मानना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट थोड़ी रिग्रेसिव थी और वेरोनिका का किरदार उनके मुकाबले कहीं ज्यादा दिलचस्प था.
सैफ अली खान ने करियर की शुरुआत में रोमांटिक रोल निभाकर अपनी अलग जगह बनाई थी. लेकिन इसके बाद उन्होंने अलग तरह के रोल डार्क रोल, नेगेटिव रोल और कॉमेडी मे भी हाथ आजमाया. साल 2012 में वह दीपिका के साथ फिल्म कॉकटेल में नजर आए थे. लेकिन उस फिल्म में काम करने का अब सैफ अली खान को पछतावा होता है.
फिल्म में काम करने का सैफ को है पछतावा
सैफ अली खान ने गल्फ न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि कॉकटेल में गौतम का किरदार उन्होंने अपनी पसंद से नहीं निभाया था बल्कि फिल्म को पूरा करने के लिए निभाया था. दरअसल, वह इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से एक वह खुद भी थे. उन्होंने ये रोल सिर्फ किसी तरह फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी करने के लिए लिया था. उन्होंने कहा कि मैंने कॉकटेल में वह किरदार इसलिए किया क्योंकि हम फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे थे. यह 100 प्रतिशत एक गलती थी और स्क्रिप्ट का चुनाव थोड़ा रिग्रेसिव था. हालांकि, फिल्म एक हल्की-फुल्की और मजेदार एंटरटेनर थी.
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल’
दीपिका के रोल को लेकर कही ये बात
सैफ अली खान ने अपनी बात रखते हुए ये भी साफ किया कि उन्हें पहले से पता था कि फिल्म में सबसे दमदार और दिलचस्प किरदार वेरोनिका यानी दीपिका का है, फिर भी उन्होंने फिल्म में मन मारकर अपने रोल को निभाया. आप जिंदगी और करियर में अलग-अलग वजहों से चीजें करते हैं. मुझे पूरी तरह पता था कि वेरोनिका का किरदार ज्यादा शानदार था, लेकिन फिर मैंने वो रोल निभाया.
बता दें कि सैफ अली खान ने 2014 में आई फिल्म हमशक्ल में भी अपने रोल को लेकर कहा कि ये भी उनकरी अपनी एक बड़ी गलती थी. फिल्म में उन्होंने रितेश देशमुख और राम कपूर के साथ काम किया था.उन्होंने कहा कि वह फिल्म के लिए सही कास्ट नहीं थे. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि डायरेक्टर साजिद खान उनसे एक अलग तरह की कॉमेडी की उम्मीद कर रहे थे. ये रोल अक्षय कुमार उनसे ज्यादा बेहतर निभा सकते थे.
About the Author
.jpeg?impolicy=website&width=52&height=52)
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
और पढ़ें

