• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Public opinion: राम मंदिर ट्रस्ट में बदलाव से कितना खुश हैं श्रद्धालु? जानिए लोगों ने क्या कहा

Admin by Admin
September 10, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Public opinion: राम मंदिर ट्रस्ट में बदलाव से कितना खुश हैं श्रद्धालु? जानिए लोगों ने क्या कहा


Last Updated:September 10, 2026, 21:50 IST

श्रद्धालुओं का कहना है कि राम मंदिर में दर्शन व्यवस्था पहले की तुलना में बेहतर हुई है और नई प्रशासनिक व्यवस्था से आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं को और सुविधाएं मिल सकती हैं. खास तौर पर मंदिर की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता, अनुशासन और सुरक्षा को लेकर श्रद्धालु नई व्यवस्था को सकारात्मक नजरिए से देख रहे हैं.

अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर ट्रस्ट में हुए हालिया बदलावों के बाद श्रद्धालुओं के बीच उत्सुकता देखने को मिल रही है. ट्रस्ट में पहली बार सीईओ की नियुक्ति के साथ मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश की गई है. सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला सीईओ बनाया गया है. इसके साथ ही ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों और जिम्मेदारियों में बदलाव के बाद मंदिर की व्यवस्थाओं में सुधार और पारदर्शिता को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं. राम मंदिर में इस बदलाव को लेकर श्रद्धालु और अयोध्या वासियों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा तो चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं.

श्रद्धालुओं का कहना है कि राम मंदिर में दर्शन व्यवस्था पहले की तुलना में बेहतर हुई है और नई प्रशासनिक व्यवस्था से आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं को और सुविधाएं मिल सकती हैं. खास तौर पर मंदिर की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता, अनुशासन और सुरक्षा को लेकर श्रद्धालु नई व्यवस्था को सकारात्मक नजरिए से देख रहे हैं.

दिल्ली से पहुंचीं श्रद्धालु क्रांति ने क्या कहा?

दिल्ली से अयोध्या पहुंचीं श्रद्धालु क्रांति ने बताया कि उन्होंने राम मंदिर में दर्शन किए और यहां की व्यवस्थाएं उन्हें काफी अच्छी लगीं. उन्होंने कहा कि ट्रस्ट में हुए बदलाव भी अच्छा कदम हैं. नए पदाधिकारियों के आने से मंदिर की व्यवस्था और बेहतर होगी. क्रांति के मुताबिक, राम मंदिर को लेकर पहले कई तरह की बातें और अफवाहें सामने आई थीं, लेकिन अब व्यवस्था में पारदर्शिता दिखाई दे रही है.उनका मानना है कि नई व्यवस्था के बाद मंदिर से जुड़ी किसी भी तरह की घटना पर प्रभावी तरीके से नजर रखी जा सकेगी.

पहली बार अयोध्या पहुंचीं शीला ने जताई खुशी

श्रद्धालु शीला ने बताया कि वह पहली बार अयोध्या पहुंची हैं और राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया.उन्होंने कहा कि मंदिर की व्यवस्था देखकर उन्हें काफी अच्छा लगा। उनके मुताबिक, यहां श्रद्धालुओं के लिए अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं. ट्रस्ट में नए पदाधिकारियों को शामिल किया जाना भी सकारात्मक फैसला है. शीला ने उम्मीद जताई कि नई व्यवस्था के बाद मंदिर की सुरक्षा और प्रबंधन और मजबूत होगा और भविष्य में चोरी जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी.

दर्शन व्यवस्था से भी खुश नजर आईं श्रद्धालु आरती

श्रद्धालु आरती ने बताया कि वह राम मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची हैं. उन्होंने कहा कि पहले दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई.श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. आरती ने कहा कि मंदिर से जुड़ी एक घटना के बाद कई तरह की अफवाहें भी फैलाई गई थीं, जो उचित नहीं था. अब ट्रस्ट में नए पदाधिकारी और नई प्रशासनिक व्यवस्था आने के बाद उन्हें उम्मीद है कि मंदिर की व्यवस्था और बेहतर होगी.

About the Author

Advertisement
Advertisement
authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh

First Published :

September 10, 2026, 21:50 IST



Source link

Advertisement
Advertisement
Previous Post

दिल्ली के युवा खिलाड़ियों की मौज, हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये, रेखा गुप्ता सरकार ने खोला खजाना

Next Post

‘मैं उसके लिए सही च्वाइस नहीं था’, 2012 की वो हिट फिल्म, जिसमें काम करने का सैफ अली खान को आज भी है पछतावा

Next Post
‘मैं उसके लिए सही च्वाइस नहीं था’, 2012 की वो हिट फिल्म, जिसमें काम करने का सैफ अली खान को आज भी है पछतावा

'मैं उसके लिए सही च्वाइस नहीं था', 2012 की वो हिट फिल्म, जिसमें काम करने का सैफ अली खान को आज भी है पछतावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.